Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

मंत्री बंगले से बैरंग लौटे भाजपाई पदाधिकारी,कांग्रेस ने उठाए सत्ता के अहंकार पर सवाल : सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा में सत्ता और संगठन के बीच खिंचाव, कांग्रेस ने कहा-जनता से कट चुके हैं सत्ताधारी मंत्री



रायपुर । भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों की यह हालत है कि उन्हें मंत्री के बंगले में घुसने में 45 मिनिट तक मिन्नतें करनी पड़ी, उसके बाद घंटों इंतजार करने के बाद भी मंत्री जी उनसे मिलने से इंकार कर देते है।

यह भी पढ़ें  11 महीने बाद कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा: बोले – जेल में नहीं मिल रहा इलाज, भगवान ही रक्षा करें

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से कल्पना की जा सकती है कि भाजपा के राज में सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की क्या स्थिति है। जन सामान्य का तो किसी मंत्री से मिल पाना नामुमकिन है। साय सरकार के मंत्री खुद को खुदा समझने लगे, जनता से तथा जनसरोकारों से उनका कोई वास्ता नहीं है। पौने दो साल में ही सत्ता का अहंकार और भ्रष्टाचार की काली कमाई भाजपाई सत्ताधाशों के सर चढ़कर बोलने लगी है। इसीलिए मंत्री पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपमानित करने लगे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपमानित करने की परंपरा शुरू हो चुकी। मंत्रिमंडल के विस्तार में वरिष्ठ विधायकों को दरकिनार किया गया। निगम मंडल में भी वरिष्ठ तथा वर्षों तक पार्टी का काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। अब मंत्री तथा सत्ता में बैठे हुए लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। दरअसल अब भाजपा में दो फाड़ हो चुका है एक वह जो सत्ता में बैठे लोग है, दूसरे जो संगठन का काम करते-करते वर्षों अपना जीवन खपाने वाले लोग, सत्ता में बैठे हुए लोग पार्टी में काम करने वालों को दोयम दर्जे का समझने की हिमाकत करने लगे है। इसीलिए भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिली नई दिशा

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button