Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर में जानलेवा हमला: दो आरोपी देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

सोहेल राणा और दिलशाद अंसारी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद







रायपुर । राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ इलाके में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लोहे का पाइप और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रार्थी प्रकाश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र अजय साहू उर्फ जागेश्वर साहू 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे तेंदुआ रामा टीएमटी के पास घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और वह बेहोश था। बीरगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उस पर जानलेवा हमला किया गया था।

ये भी पढ़ें  एनसीपी प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम पाण्डेय का 54वां जन्मदिन, शरद पवार समेत शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आमानाका की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • सोहेल राणा, उम्र 18 वर्ष, निवासी हीरापुर ढांचा, थाना कबीरनगर
  • दिलशाद अंसारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनेली, थाना विधानसभा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात उनका अजय साहू और उसके दोस्तों से विवाद हुआ। इसी दौरान उन्होंने देशी कट्टा निकालकर डराया और लोहे के पाइप से अजय के सिर पर हमला कर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से लोहे का पाइप,01 नग देशी कट्टा, 02 नग जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की गई ।

ये भी पढ़ें  अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही: मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के बीच खिड़की उखाड़कर 11 अपचारी बालक फरार

थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 310/25 के तहत धारा 109, 3(5) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button