Big BreakingChhattisgarhColumnFeaturedRaipurकॉलम
Trending

कभी तब्दीलियां आई, न आएगी व्यवस्था में; कमाएगी नदी, झोली समंदर की भरी होगी…

शंकर पांडे (वरिष्ठ पत्रकार) एम.ए., बी.एससी., एलएल.बी., बी.जे. (पत्रकारिता) हैं। अविभाजित म.प्र. से छत्तीसगढ़ में पिछले 46 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैँ, पत्रकारिता के साथ ही "छत्तीसगढ़" पर 6 पुस्तकें भी लिख चुके हैं, प्रिंट सहित इलेक्ट्रानिक मिडिया में कार्य किया है। इनकी रूचि राजनीति, इतिहास, क्राइम, संस्कृति लेखन में है।



‘आइना-ए-छत्तीसगढ़’

“Aaina-E-Chhattisgarh” शंकर पांडेय, रायपुर, 13/11/2026

 

कभी तब्दीलियां आई, न आएगी व्यवस्था में….
कमाएगी नदी, झोली समंदर की भरी होगी…

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर “दिमागी नक्सल” शब्द का इस्ते माल किया है। इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर में दीपावली के मौके पर सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए कहा जंगलों से हथियार बंद नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, उनके मुताबिक, ‘दिमागी नक्सल’ अब कई संगठनों पर कब्जा कर चुके हैं, राजनीतिक दलों में भी घुसपैठ कर चुके हैं, मोदी ने आरोप लगाया ऐसे लोग संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों को भड़काते हैं, उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें हराना जरूरी है। लेकिन जिस शब्द का इस्तेमाल पीऍम बार-बार कर रहे हैं, उसकी सर कारी परिभाषा और पहचान के आधार पर गृह मंत्रालय के पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूचना अधिकार (आरटीआई) तहत पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्रालय ने कहा, मांगी गई जानकारी केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपी आईओ) के पास उप लब्ध नहीं है।


 

क्यों नहीं लौटना चाहते कुछ आदिवासी ‘बस्तर’…?

बस्तर में नक्सलवादी आंदोलन की समाप्ति की डेडलाइन को खतम हुए 5 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी सरकार ने हिंसा विस्थापित, दूसरे प्रदेशों में गए लोगों के पुनर्वास के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने भी इसके लिए छग सरकार से आग्रह किया है। कई विस्थापित सरकार की ओर से पहले शुरू किए सलवाजुडुम आंदोलन के बाद 2005 में अपना घर-बार छोड आंध्रप्रदेश जाने को मजबूर हो गए थे, ये लोग आज के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जंगल काट कर घर और खेती की जमीन बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आदिवासी की पिछले 20 साल में वहां विस्थापितों की नई पीढ़ी तैयार हुई है। यह पीढ़ी दक्षिणी प्रदेशों की उन्नत अर्थव्यवस्था से प्रभावित हो दक्षिण बस्तर के गांवों में वापसी नहीं चाहती है। पिछले कुछ महीने में छत्तीसगढ़ में नक्सल आंदोलन की समाप्ति के बाद दक्षिणी प्रदेशों के सरकारों के रुख से उनमें निराशा बढ़ी है। जून में विस्थापितों ने तेलंगाना में बैठक की थी। तेलंगाना की केबिनेट मंत्री धनश्री अनुसुइया (सीतक्का) ने विस्थापितों से साफ शब्दों में कहा था सीएम रेवंत रेड्डी चाहते हैं छग में हालात सुधरने के बाद विस्थापितों को अपने घर वापस जाना चाहिए। इस हालात में चाहकर भी विस्थापितों की कोई मदद नहीं कर सकती हैं। धनश्री अनुसुइया कांग्रेस में शामिल होने के पहले माओवादी आंदोलन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने छग से विस्थापितों के विषय पर का कातीय विश्वविद्यालय से पीएचडी भी की है, इस बैठक में छग कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी शामिल हुए थे, इनके इलाकों से ही अधिकतर आदिवासी विस्थापित हुए हैं, तेलंगाना सरकार के रुख से कई विस्थापितों का विचार बदला है कई ने छग के पुराने गांव में खेती शुरू की है। कई परिवार वापस आ गए, लेकिन इन परिवारों के लिये छग सरकार द्वारा कोई नीति ही घोषित नहीं करने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ विस्थापित कह रहे हैं, उन्होंने अपने गांव का दौरा किया तो पाया उनके खेतों पर कोई और खेती कर रहा है। वे नहीं चाहते विस्थापित फिर से वापस आएं। धर्मांतरित परिवारों को सर्व आदिवासी समाज ने घोषित किया है उन्हें वापस नहीं आने दिया जाएगा। कुछ परिवारों की समस्या यह है उनकी जमीनों पर पिछले 20 सालों में जंगल उग आया है, फिर से खेत बनाने में काफी खर्च आएगा, फिर नया घर भी बनाना होगा क्योंकि पुराना घर अब टूट गया है, छग सरकार की ओर में मदद की कोई घोषणा नहीं की गई है। ताज़ा सर्वे ने यह पाया है 32 हजार विस्थापित, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में रह रहे हैं। इनमें अधिकतर ने वापसी के लिए मना कर दिया है, सर्वे राष्ट्रीय जनजाति आयोग के आग्रह पर किया गया था। इसके पहले छ्ग विधानसभा में कहा था राज्य से हिंसा के कारण कोई विस्थापित होकर दूसरे राज्यों में नहीं गया है….?

यह भी पढ़ें  जिनको सूरज मेरी चौखट से मिला करता था, अब वो खैरात में देते हैं उजाले मुझको....

 

भूपेश द्वारा सोंटा
प्रहार की रस्म….

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं में ऐसी रस्में शामिल हैं, इसके पीछे गहरी धार्मिक आस्था, लोक विश्वास जुड़े हुए हैं। दीपावली पर छ्ग दुर्ग जिले में ऐसी ही अनूठी परंपरा देखने को मिली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीरी कुम्हारी में गौरा-गौरी पूजा के दौरान सोंटा प्रहार पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों पर सोंटे का प्रहार सहा, छ्ग वासियों की सुख समृद्धि खुशहाली तथा अनिष्ट नाश की कामना की, गौरा-गौरी पूजा से जुड़ी सोंटा प्रहार की रस्म छग की विशिष्ट लोक परंपराओं में गिनी जाती है। दीपावली के अगले दिन गौरा-गौरी उत्सव, विसर्जन के दौरान इस रस्म का निर्वहन किया जाता है। कुश, घास या धान के पैरे से विशेष कोड़ा तैयार किया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में सोंटा कहा जाता है। सोंटे प्रहार को आशीर्वाद मानते हैं, परंपरा की सबसे खास बात यह है, श्रद्धालु सोंटे के प्रहार को केवल शारीरिक पीड़ा के तौर पर नहीं देखते। वे इसे देवी-देवताओं के आशीर्वाद और प्रसाद के रूप में स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें  सुरक्षा समीक्षा पर कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर: सांसद महेश कश्यप बोले-बघेल और बैज के बयानों में अंतर्विरोध, बस्तर में शांति से हताश है विपक्ष

 

जूस दुकान से

आँनलाईन सट्टा….

सौरभ चंद्राकर, ईमानदारी को महंगा शौक बताने वाला एक सट्टेबाज, जूस की दुकान से शुरू किया था सफऱ, बाद में ‘”महादेव बुक'” नाम के ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप की शुरुवात की। सीबीआई, ऐप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाई है। इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। मामले में सीबीआई की बड़ी कामयाबी है। छग सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सौरभ दुबई, इंडोनेशिया के फर्जी पासपोर्ट पर गया था। पासपोर्ट में उसका नाम अजंता मेंडिस दर्ज है। सौरभ छग के भिलाई का रहने वाला है ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ का संचालन दुबई से करता था। क्रिकेट, फुटबॉल, ताश पत्तों के अलावा कुछ दूसरे तरह से लोगों से सट्टा लगवाया जाता था। इस मामले में रवि उप्पल भी आरोपी है, भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी का बेटा है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेडकॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। वह अभी भी लापता बताया जा रहा है वह 2019 में भारत से दुबई चला गया था। वहां गिरफ्तारी की तलवार लटकी तो वह दुबई से भी लापता हो गया था। चंद्राकर की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के बाद सीबीआई ने उसकी भी तलाश की कोशिशें तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें  हमने सहना सीख लिया है, कुछ न कहना सीख लिया है ; बोलेंगे तो बात बढ़ेगी, चुप ही रहना सीख लिया है..

 

और अब बस…

* अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी की उम्मीदों पर फिरा पानी, रेलवे ने कहा ‘ट्रेन खड़ी करने की जगह नहीं’।

* छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का खैरागढ़ देश का पहला 100% सोलर गांव बन गया है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी 141 घरों में 2 किलो वाट के सोलर सिस्टम लगाए गये हैं।

‘आइना-ए-छत्तीसगढ़ ‘
{21 सालों से लगातार}

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button