Big BreakingChhattisgarhFeaturedNationalPolitics

बीजेपी को जल्द मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष,जल्द जारी होगी चुनावी अधिसूचना



भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को अब हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना और कार्यक्रम जल्द जारी किया जा सकता है। अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के कारण उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

बीजेपी के नए अध्यक्ष की घोषणा कब होगी?

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो सकती है। बीजेपी के नए अध्यक्ष के घोषणा की संभावित तारीख 4 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच जताई जा रही है, क्योंकि पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक 18-20 अप्रैल के बीच बेंगलुरु में आयोजित होनी है। इससे पहले ही अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  बर्तन चमकाने के नाम पर सोने-चांदी की जेवरात पर करते थे हाथ साफ, महिलाओं को झांसे में लेने वाले बिहार के 6 आरोपी गिरफ्तार

संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू

पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अध्यक्ष पद के नाम के प्रस्तावक होंगे। भाजपा अपने अध्यक्ष के इस चुनाव में राजनीतिक समीकरणों के साथ देश को बड़ा संदेश दे सकती है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसे संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद कार्यकारणी की अगली बैठक में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

अध्यक्ष के चुनाव नियम क्या है?

बीजेपी के संविधान के अनुसार, धारा-19 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले आधे राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने चाहिए। यहां बने पदाधिकारी अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। निर्वाचक मंडल में से कोई भी बीस सदस्य अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव कर सकते हैं। यह संयुक्त प्रस्ताव पांच उन प्रदेशों से आना ज़रूरी है जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पूरे हो चुके हों। बीजेपी संविधान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष वही व्यक्ति होगा जो कम से कम 15 वर्षों तक पार्टी का सदस्य रहा हो।

यह भी पढ़ें  शुद्धता और कलात्मकता का संगम: पूर्वी भारत का अग्रणी सिल्वर ब्रांड 'चांदी भंडार' अब रायपुर में

अब तक रहे भाजपा अध्यक्ष

  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • लालकृष्ण आडवाणी
  • मुरली मनोहर जोशी
  • कुशाभाऊ ठाकरे
  • बंगारू लक्ष्मण
  • के. जना कृष्णमूर्ति
  • एम वेंकैया नायडू
  • नितिन गडकरी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा

हर तीन साल में भाजपा में संगठनात्मक चुनाव

बता दें भाजपा में संगठनात्मक चुनाव हर तीन साल में होते हैं। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनाव और उसके बाद लगातार कुछ राज्यों में चुनाव के कारण पार्टी ने उन्हें एक्सटेंशन दिया था। हालांकि, अब पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कुछ समय में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें  अमरजीत छाबड़ा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग को नई पहचान, समर्पण और बदलाव की शुरुआत : डॉ संपत अग्रवाल

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button