Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली,विकास उपाध्याय ने कहा-करेंगे चरणबद्ध आन्दोलन









रायपुर । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा हेतु समय की मांग की।

विकास उपाध्याय ने कहा कि वे केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रहे अवैध वसूली की शिकायत करेंगे एवं जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। कुछ दिनों पूर्व एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किये थे, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हेतु समय की मांग की गई है ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत् कराया जा सके और आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली तक भी प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें  सुशासन का एक साल:जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में किया श्रमदान

उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है।

ये भी पढ़ें  भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर:छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की सफल अभ्यर्थी दिखाएँगी अपना दम,एडमिट कार्ड जारी

उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सीधे सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button