‘तीन टका सरकार’ के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का विद्रोह, धमतरी में इस्तीफों की दीवार : धनंजय ठाकुर

आंगनबाड़ी घोटाले से लेकर ट्रांसफर में पैसे तक,भ्रष्टाचार के आरोपों की लंबी फेहरिस्त



रायपुर । धमतरी जिले में भाजपा को उस समय बड़ा सियासी झटका लगा जब गंगरेल मंडल के ग्राम अछोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की दीवार पर अपने इस्तीफे चिपकाए और पार्टी नेतृत्व की अनदेखी पर तीखा विरोध जताया।

‘भ्रष्टाचार ही भाजपा का मूल मंत्र’ : धनंजय ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता ही नहीं, अब भाजपा कार्यकर्ता भी नाराज़ हैं। सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा को उसके ही कार्यकर्ताओं ने आईना दिखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में कमीशन खोरी के बिना कोई काम नहीं होता और सरकारी टेंडर पहले कमीशन तय करके दिए जाते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की एक लंबी श्रृंखला प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवंनी पर ठेकेदारों से “तीन टका कमीशन” मांगने का आरोप है, जिसकी जांच केवल खानापूर्ति तक सीमित रही। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभाग में 40 करोड़ की आंगनबाड़ी सामग्री खरीदी में बड़े पैमाने पर घोटाले की बात सामने आई है।

सरकारी खरीदी में भी अनियमितताओं का सिलसिला जारी है ।32,000 में जग, 1,550 में स्लीपर चप्पल और 10 लाख में टीवी की खरीदी जैसे मामले उजागर हुए हैं। मंत्री टंक राम वर्मा पर तहसीलदार संघ ने ट्रांसफर के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। वहीं, राशन कार्ड बनवाने से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना तक, आम जनता से हर छोटे-बड़े काम के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ठाकुर ने इन सभी मामलों को भाजपा सरकार की “कमीशन खोरी संस्कृति” का उदाहरण बताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी सरकार की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई है। कई पोस्टों में भ्रष्टाचार और अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भाजपा नेतृत्व इस असंतोष को समय रहते नहीं संभालता, तो इसका असर आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों पर साफ दिखाई दे सकता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button