Big BreakingChhattisgarhCrimeFeatured

मां-बाप के फोन पर देखा पोर्न वीडियो,फिर 5 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश, विरोध करने पर ले ली जान









छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पोर्न मूवी देखने के आदी 14 साल के नाबालिग ने 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पोर्न वीडियो देखा।

इसके बाद वह बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। घटना के दौरान जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसे ईंट और डंडे से मारा।

नाबालिग आरोपी अपने माता-पिता के फोन पर पोर्न वीडियो देखता था। अपने बयान में नाबालिग ने कहा कि वह काफी समय से बच्ची पर नजर रख रहा था।वह वो सबकुछ करना चाहता था, जो उसने वीडियो में देखा था।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां 5 साल की बच्ची की लाश निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ यौन शोषण की कोशिश की गई थी। इस दुष्कृत्य की कोशिश करने वाला आरोपी एक नाबालिग है।

ये भी पढ़ें  बसना में आज होगा जूनियर चैंबर इंटरनेशनल का शुभारंभ, सुमित अग्रवाल बोले-युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

महज 14 साल की उम्र के इस नाबालिग को मोबाइल में पॉर्न वीडियो देखने की आदत लग गई थी। उसने बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने की कोशिश की। विरोध करने पर बच्ची को लकड़ी से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है।

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि बच्ची की लाश इलाके की एक बिल्डिंग की छत पर मिली थी। इसी बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं और वे परिवार सहित रहते हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है।

ये भी पढ़ें  भोरमदेव महोत्सव:विधायक अनुज शर्मा को देखने उमड़ा जनसैलाब, उनके गीतों से झूम उठा भोरमदेव

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया था। घटनास्थल की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड कभी पुलिस ने बुलाया और महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को ढूंढ निकाला गया।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले गए, करीब 50 से अधिक संदेहियों और दुकानदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह भी उसी कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में पुलिस को सारी बात बता दी है। उसने बताया कि वह काफी दिनों से बच्ची पर नजर रखे था।

ये भी पढ़ें  महिला उद्यमिता को नई दिशा: कैट राष्ट्रीय स्तर पर 'महिला विंग' का करेगी विस्तार, सशक्त मंच देने का लक्ष्य

नाबालिग बच्चा इंटरनेट के संपर्क में कैसे आया और मां-बाप के मोबाइल का इस्तेमाल उसने आखिरकार पॉर्न वीडियो देखने के लिए क्यों किया? इस उम्र में बच्चे इन वेबसाइट तक कैसे पहुंच जाते हैं? बिलासपुर पुलिस ने इस मुद्दे को लेकर आम लोगों से सजग रहने की अपील की है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button