Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

FUNXCH APP से ऑनलाईन सट्टा का कर रहा था संचालन,सटोरिया गिरफ्तार









रायपुर । रायपुर पुलिस लगातार जुआ सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर कार्यवाही कर रही है ।रायपुर में ऑनलाइन सट्टा लगाते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान के भीतर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली और इसके बाद रेड मारकर आरोपी की घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत गाजीनगर बीरगांव स्थित जोहरे आजम चौक के पास एक व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहा है।

ये भी पढ़ें  अवैध निर्माण पर कार्यवाही,डुमर तालाब के पास लगभग 2400 वर्गफीट भूखंड को तोड़ा

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जुल्फकार अहमद उर्फ बाबा निवासी उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा funxch एप के माध्यम से आई.डी. एवं पासवर्ड लेकर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी जुल्फकार अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 700/- रूपये जुमला कीमती लगभग 15,700/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 60/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

ये भी पढ़ें  ननकी राम कंवर को रोककर हाउस अरेस्ट करना सरकार की तानाशाही : दीपक बैज 

पूछताछ में आरोपी द्वारा गाजीनगर बीरगांव उरला निवासी सिकंदर नामक व्यक्ति से आई.डी. लेना बताया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सिकंदर की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी –

जुल्फकार अहमद उर्फ बाबा पिता इस्हाक अहमद उम्र 38 साल निवासी ग्राम कम्हरिया थाना मौदाहा जिला हमीरपुर उ0प्र0। हाल पता – नगर निगम रोड बीरगांव एन के किराना स्टोर्स के बाजू आरिफ का मकान उरला थाना उरला जिला रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button