Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

रायपुर में जल संकट पर अहम बैठक: महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश





रायपुर । राजधानी में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट भी विकराल रूप ले रहा है। इसी मुद्दे पर महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों एवं वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर जल समस्या के स्थायी समाधान पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में जलकार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जोन 5 के अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुब, सुमन अशोक पांडेय सहित वार्ड पार्षद दुर्गा यादराम साहू, गमता सोनू तिवारी एवं जोन अधिकारियों की उपस्थिति रही।

वार्ड पार्षदों ने सुझाव दिया कि जल आपूर्ति के दौरान विद्युत प्रवाह बंद रखना हो तो इसे सभी समस्याग्रस्त क्षेत्रों में एकसाथ लागू किया जाए, अन्यथा कहीं भी न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस प्रयास एवं नई योजनाएँ लागू की जाएँ, जिससे बिजली कटौती के बिना ही जल संकट का समाधान किया जा सके।

ये भी पढ़ें  पौधरोपण सिर्फ हरियाली नहीं, मां के प्रति समर्पण की जीवंत प्रतिमा है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

महापौर मीनल चौबे ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड एवं पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड में जलप्रदाय के दौरान पानी के प्रेशर में कमी की समस्या पर चर्चा की।

उन्होंने वार्ड पार्षदों से जानकारी मिलने पर निर्देश दिए कि दूल्लू पंप से पानी खींचने की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और टुल्लू पंप का अवैध उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

बैठक में वार्ड 42 (महंत लक्ष्मीनारायण दास) के पार्षद ने मोतीबाग जलागार से ढीमर पारा क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। इस पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि सुबह पुरानी पाइपलाइन से और शाम को नई पाइपलाइन से जलप्रदाय किया जाता है। महापौर ने निर्देश दिया कि नगर निगम जोन 5 और 4 की जल विभाग की टीम आपसी समन्वय से जलापूर्ति सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ें  पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- "मैं छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ रहा,किसी को इतना खुश होने की जरूरत नहीं "

वहीं, वार्ड 66 (वामन राव लाखे), वार्ड 67 (भक्त माता कर्मा) और वार्ड 68 (डॉ. खूबचंद बघेल) के पार्षदों ने पेयजल की गंभीर समस्या को उठाया। इस पर नगर निगम ने पानी टैंकरों से जलापूर्ति बढ़ाने और आवश्यक क्षेत्रों में नए बोर खनन करने का आश्वासन दिया।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के जल विभाग को वार्डों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, गंदे पानी की समस्या, खुले पैनल बॉक्स और टूटी हुई टोटियों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल विभाग की हेल्प डेस्क स्थापित करने और ग्रीष्मकाल में विकास शुल्क एवं सड़क बाधा मद के तहत जल समस्या से संबंधित कार्यों में फंड का उपयोग करने का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें  कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम: सूरजपुर में पूरक पोषण आहार संयंत्र का महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण

महापौर ने वार्ड 67 और 68 में पाइपलाइन विस्तार के प्रस्ताव तैयार करने और जलागारों में जल स्तर की जानकारी नियमित रूप से देने के निर्देश भी दिए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button