Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

2 वर्ष से फरार आरोपी मोहसिन अली गिरफ्तार,घर मे घुसकर मारपीट के आरोप मे था फरार







रायपुर । थानो में कई वर्षों से अधिक अवधि के लंबित प्रकरण एवं धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत लंबित प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा,एसएसपी डॉ. लाल उमेन्द द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को इस प्रकार के प्रकरणों में आरोपियों को पकड़ने एवं प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सीएम साय ने आदिवासी को बताया हिन्दू, पूर्व सीएम बघेल ने कहा लगता है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान नहीं पढ़ा

हांसन खान पिता शेख नजीर उम्र 28 वर्ष राजातालाब नुरानी चैक जेलर चाल रोल ने 16 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि, एल आई सी आफिस के पास खडा होकर अपनी मां से मोबाईल मे बात कर रहा था उसी समय संकलेन अली अबे गुण्डा बोल कर गाली देने लगा । उक्त बात को नजर अंदाज कर पीड़ित अपने घर आ गया। अनावेदक संकलेन अली , समीर अली, जहीद अली, मौहसीन अली, सभी पीड़ित के घर घुस कर मां बहन की अश्लील गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे ।तभी बीच बचाव करने हमीदा बेगम आई । उनको भी मारपीट किये है। रिपोर्ट पर पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें  आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर का कड़ा रुख: छात्रवृत्ति स्वीकृति और निर्माण कार्य समय पर पूरा करें

घटना के बाद से आरोपी मोहसिन अली 02 वर्ष से फरार था। आरोपी मौहसीन अली उर्फ मौसन उर्फ मुसन अली ,पिता बाबर अली उम्र 42 वर्ष राजा तालाब ईरानी डेरा थाना सिविल लाईन रायपुर द्वारा महाराष्ट्र माध्यप्रदेश मे रिश्तेदारो के यहां छिपा रहा।

जब मोहसिन के रायपुर आने की सूचना मिली,वैसे ही उसे गिरफ्तार कर रिमांड में न्यायालय पेश किया गया। आरोपियो के विरूद्व कई मामले दर्ज है ।जो न्यायालय मे विचाराधीन है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

  • 01.संकलेन अली पिता हुमायू अली उम्र 20 वर्ष सा0 गोविन्द नगर ईरानी डेरा थाना सिविल लाईन रायपुर।
  • 02.समीर अली पिता सागार अली उम्र 33 वर्ष सा0 राजा तालाब ईरानी डेरा थाना सिविल लाईन रायपुर।
  • 03.जहीद अली उर्फ अमजा पिता फिरोज अली उम्र 28 वर्ष सा0 राजा तालाब ईरानी डेरा थाना सिविल लाईन रायपुर।
  • 04.मजाहीर हुसैन उर्फ पालू अली उर्फ पिता बाबर अली 32 साल इमाम बाड़ा राजा तालाब
ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस पर कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस, युवाओं ने पकोड़े तलकर जताया विरोध

गिरफ्तार आरोपी-

  • 5.मौहसीन अली उर्फ मौसन उर्फ मुसन अली पिता बाबर अली उम्र 42 वर्ष सा0 राजा तालाब ईरानी डेरा थाना सिविल लाईन रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button