छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की अनूठी पहल:03 मई को 51 बेटियों के गूंजेंगे शहनाई, जुटेंगे दिग्गज
विगत वर्ष की सफलता के बाद पुनः वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित होगा निःशुल्क समारोह।

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करते हुए आगामी 3 मई 2026, रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर (वाल्मीकि हॉल) में ‘निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सनातन धर्मावलंबियों की 51 बेटियों का विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न कराया जाएगा।
दिग्गजों की उपस्थिति में होगा आशीर्वाद समारोह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि इस पावन उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल,बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू सहित शासन-प्रशासन और समाज के अनेक गणमान्य अतिथि नव-युगलों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
50 हजार की उपहार सामग्री से सजेगा नया संसार
रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं संजीव अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रत्येक वधू को लगभग 50,000 मूल्य की गृहस्थी सामग्री भेंट की जाएगी। इसमें स्टील अलमारी, सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, इलेक्ट्रिक आयरन, घड़ी, जेवर, वस्त्र और रोजमर्रा के बर्तन सहित संपूर्ण आवश्यक सामग्री शामिल है, ताकि नव-दंपत्तियों को नई शुरुआत में कोई आर्थिक बाधा न आए।
सख्त चयन और सुव्यवस्थित संचालन
कार्यक्रम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार प्रभारी ज्योति अग्रवाल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि सभी आवेदनों का विधिवत सत्यापन किया गया है। वर्तमान में 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों की टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी है। आवास, भोजन, पंडाल, वधू मेकअप और हल्दी-मेहंदी जैसी व्यवस्थाओं के लिए विशिष्ट समितियों का गठन किया गया है।
सामाजिक समरसता का शंखनाद
कार्यक्रम संयोजक शोभा केडिया, गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल एवं जयप्रकाश अग्रवाल के अनुसार, यह आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का प्रतीक है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गरिमामय आयोजन का अवसर प्रदान करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है।
प्रमुख व्यवस्था समितियां और उनके प्रभारी
पंजीयन व्यवस्था समिति प्रभारी: विनोद अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल एवं सहयोगी टीम
आवास एवं पंडाल व्यवस्था समिति प्रभारी: गोविंद अग्रवाल, मुनीश शाह, संजीव अग्रवाल, राजेश सिंघल
भोजन व्यवस्था समिति प्रभारी: अरुण अग्रवाल, शिव गोयल, रघुवीर अग्रवाल
वधू श्रृंगार (मेकअप) समिति प्रभारी: सुधा शर्मा, शीतल अग्रवाल, ललिता अग्रवाल एवं सहयोगी टीम
हल्दी-मेहंदी समिति प्रभारी: नेहा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, राखी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल
उपहार एवं पैकिंग समिति प्रभारी: अनिता अशोक अग्रवाल, संतोष दनोदिया एवं समस्त महिला संगठन टीम
वित्त एवं प्रबंधन समिति प्रभारी: विष्णु गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल, मनीष सुल्तानिया



