Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा; दुर्ग व रायपुर में पदयात्राओं से भरेंगे हुंकार

मुख्यमंत्री निवास में बैठक से लेकर सड़कों पर पदयात्रा तक; दिग्गजों के दौरे से सूबे की सियासत में हलचल तेज।



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पार्टी के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा आज छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी आज, शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय दिग्गजों के इस प्रवास को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग तक प्रशासनिक व संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर 1:00 बजे नियमित विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे, जहां वरिष्ठ नेताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे वे दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। नड्डा दुर्ग के महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात, अपराह्न 4:00 बजे पार्टी के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक (दुर्ग) तक निकाली जाने वाली पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें  समाजसेवी कुबेर राठी ने सपत्निक की श्री गणेश जी की महाआरती, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की माँगी मन्नत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम राजधानी में करेंगे। इसके बाद शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट (ICAR-NIBSM) के ‘खेत बचाओ अभियान’ तथा पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 1:30 बजे श्री चौहान राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी आज दोपहर 1:00 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। वे प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा नेताओं के इस संयुक्त व सघन दौरे से प्रदेश का सियासी पारा गरमाने के पूरे आसार हैं।

यह भी पढ़ें  संकटमोचन के दरबार में सेवा ही सच्ची साधना: कुबेर राठी के संकल्प से 17 साल से अविरल जारी है महाभंडारे की पावन परंपरा

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button