Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

विदेशी गांजा (OG) के साथ आरोपी गिरफ्तार,जप्त मशरूका की कीमत 1 लाख रूपये





रायपुर । आईजी अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

17 अप्रैल को टिकरापारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत गेट नंबर 1 धनवंतरी मेडिकल के पीछे सुलभ शौचालय के पास बस स्टैंड भाठागांव में एक व्यक्ति लाल टी शर्ट काला लोवर पहना है। वह व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें  शौर्य की माटी में मिला एक और वीर, सुकमा में नक्सली हमले में एएसपी शहीद

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुषार मूलचंदानी पिता चंद्र कुमार मूलचंदानी उम्र 23 वर्ष पता विशाल नगर तेलीबांधा ग्रीनलैंड मकान नंबर के/15 थाना तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ विदेशी गांजा (O G)रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.25 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ विदेशी गांजा (O G), 01 नग मोबाइल जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 277/25 धारा 20 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को बॉम्बे से लाना बताया गया है।

ये भी पढ़ें  10वीं 12वीं पास कराने दलाल सक्रीय, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया अलर्ट

गिरफ्तार आरोपी

तुषार मूलचंदानी पिता चंद्र कुमार मूलचंदानी उम्र 23 वर्ष पता विशाल नगर तेलीबांधा ग्रीनलैंड मकान नंबर के/15 थाना तेलीबांधा रायपुर

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button