Big BreakingChhattisgarhPolice
Trending

दीपावली पर सुरक्षा से समझौता नहीं: रायपुर में पटाखा कारोबारियों के लिए पुलिस ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने ली कारोबारियों की बैठक,नगर निगम और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।



रायपुर । आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। डीसीपी (पश्चिम-क्षेत्र) के निर्देश पर सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में पश्चिम क्षेत्र एवं ऐतिहासिक ईदगाहभाठा मैदान में पटाखा दुकान लगाने वाले व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री राहुल देव शर्मा ने की, जिसमें अग्निशमन और नगर निगम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

​बैठक के दौरान पुलिस व प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि त्योहार की आड़ में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवसायियों को निर्देशित किया गया कि वे केवल प्रशासन द्वारा चिन्हांकित एवं अधिकृत स्थानों पर ही दुकानें लगाएं। आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही गंभीर कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें  डिजिटल अरेस्ट का खौफ: कोरबा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बनकर डॉक्टर को वीडियो कॉल पर धमकाया, साइबर सेल की मुस्तैदी से बची जीवनभर की गाढ़ी कमाई

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पटाखा दुकान पर चालू हालत में अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) और रेत-पानी से भरी बाल्टियों की व्यवस्था अनिवार्य होगी। इसके अलावा, दुकानों के बीच निर्धारित सुरक्षित दूरी बनाए रखना होगा, ताकि आपात स्थिति में आवागमन बाधित न हो। व्यवसायियों को अनुमति प्राप्त सीमा से अधिक बारूद या पटाखों का भंडारण न करने की हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने निर्देश दिया कि पटाखा बाजार क्षेत्र में किसी भी तरह की खुली आग, बीड़ी-सिगरेट या ज्वलनशील वस्तुओं का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, दुकानदारों को अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  समाजसेवी कुबेर राठी ने सपत्निक की श्री गणेश जी की महाआरती, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की माँगी मन्नत

​बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के साथ सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल, आजाद चौक थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर, अग्निशमन निरीक्षक लीलेश्वर सिंह तथा नगर निगम के अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में पटाखा कारोबारी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button