सड़क पर स्टंट और बदसलूकी पड़ी भारी:राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वाले हुड़दंगियों पर FIR, कार जब्त

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद DCP नॉर्थ के निर्देश पर त्वरित एक्शन।





रायपुर । ​राजधानी रायपुर में सड़क पर हुड़दंग मचाने और राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए रायपुर कमिश्नरेट (DCP नॉर्थ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

बीते कल (02 मार्च) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था। वीडियो में देखा गया कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जा रही एक टाटा हैरियर कार (CG 04 PW 8922) के सनरूफ से बाहर निकलकर कुछ युवक राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे फेंक रहे थे। यह कृत्य न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना, बल्कि इससे सड़क पर किसी बड़ी दुर्घटना होने और मानव जीवन को खतरे में डालने की प्रबल संभावना बनी हुई थी।

वीडियो के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 100/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन स्वामी विजय कुकरेजा (निवासी देवपुरी) की पहचान की और हुड़दंग में इस्तेमाल की गई टाटा हैरियर कार को तत्काल जब्त कर लिया।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हो। पुलिस फिलहाल इस मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान कर रही है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

​पुलिस विभाग जनता से अपील करता है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जो दूसरों की सुरक्षा में बाधक हो।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button