Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

चोरभट्ठी खार में चल रहा था दांव-पेच का खेल: खरोरा में जुए की फड़ पर दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद और रायपुर के जुआरी गिरफ्तार,छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज।



रायपुर । होली के आगामी त्योहार को देखते हुए रायपुर पुलिस प्रशासन असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खरोरा पुलिस ने ग्राम चोरभट्ठी खार क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खार स्थित सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोग ताश की पत्तियों पर पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और मौके से 6 जुआरियों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें  आखिर सरकार किसको बचाना चाह रही,नकली दवा कंपनियों के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं कराया जा रहा? : सुरेंद्र वर्मा 

पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे और फड़ से कुल 14,500 रुपये (चौदह हजार पांच सौ रुपये) नकद, 52 पत्ती ताश और बैठने के लिए उपयोग की गई प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।

​गिरफ्तार आरोपियों में महासमुंद और रायपुर जिले के निवासी शामिल हैं:

  1. ​सुशील चेलक (24 वर्ष, महासमुंद)
  2. ​कुंजलाल चेलक (36 वर्ष, महासमुंद)
  3. ​राजेन्द्र जांगडे (35 वर्ष, खरोरा)
  4. ​चुड़ामणी ध्रुव (42 वर्ष, महासमुंद)
  5. ​दीपक कुमार खुटे (33 वर्ष, महासमुंद)
  6. ​चिन्ता कुमार आवले (27 वर्ष, महासमुंद)

पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें  विष्णुदेव साय ने 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ,बनाए जाएंगे 1650 मकान

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button