Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी पर कांग्रेस का तीखा विरोध, आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार से भड़की कांग्रेस, भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार





रायपुर । राजधानी रायपुर में 21 सितंबर को आयोजित की जा रही कथित “न्यूड पार्टी” को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए भाजपा सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. सिद्धिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस आयोजन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और आयोजकों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस पर रोक नहीं लगाता, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

ये भी पढ़ें  साइबर ठगी और नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का मोर्चा, नॉर्थ जोन के स्कूलों और गांवों में दी गई सुरक्षा की दीक्षा

कांग्रेस का आरोप: नग्नता के नाम पर शहर की अस्मिता से खिलवाड़

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस पार्टी का खुलेआम प्रचार हो रहा है, जिसमें शराब और ड्रग्स परोसने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले क्लबों में ग़ज़ल और कव्वाली के नाम पर नशे का कारोबार होता था, अब नग्नता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में ये आयोजन हो रहे हैं और क्या सरकार की नजर इन विज्ञापनों पर नहीं है?

मो. सिद्धिक ने कहा कि यदि भाजपा सरकार समय रहते कार्रवाई नहीं करती, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह स्वयं ऐसे आयोजनों की साझेदार है। उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता अपने शहर को बदनाम होते नहीं देख सकती और कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें  विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा चतुर्थ वार्षिक महोत्सव, भव्य शिव बारात और म्यूजिकल फेरे होंगे मुख्य आकर्षण

कांग्रेस ने रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इसे अश्लील और असंस्कारी बताते हुए आयोजन पर तत्काल रोक और आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग की है। यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मनोज सोनकर, अतुल रघुवंशी, सुरेश बाफना, हितेश देवांगन, मुनेश गौतम, अजय दास, शरद कुमार गुप्ता, टीकम साहू, देवेंद्र पवार, गोलू बाफना, राजेश त्रिवेदी और रवि शर्मा गुड्डा शामिल थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button