Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हम सबका सम्मान बढ़ा है – किरण सिंह देव

नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा में जश्न का माहौल





रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन जी के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आयोजित उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

ये भी पढ़ें  पुलिस विभाग बड़ा फेरबदल:एडिशनल एसपी और डीएसपी समेत 50 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव का प्रतिसाद छत्तीसगढ़ को मिला है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और प्रदेश में 54 विधानसभा सीटों में भाजपा को बहुमत मिली और एक मजबूत सरकार प्रदेश में बनी। लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटों में जीत उनके तेज तर्रार कार्यों से मिली। श्री नबीन के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से यह कारवां नहीं रुका बल्कि नगरीय निकाय चुनाव में तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ रहा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी प्रचंड जीत भाजपा को मिली। उन्होंने कहा कि आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहरा रहा है।

ये भी पढ़ें  भूपेश बघेल का प्रहार: विघटन और विभाजन की राजनीति में ही बीते 11 साल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि नबीन के कठोर परिश्रम, कार्य कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा, संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उत्साहित हैं। उन्होंने नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पुनः बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, लौह शिल्प बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, अकबर अली, तुषार चोपड़ा, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े, पन्ना दुबे, अनूप केलकर, शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अनिता देवांगन, रोहित द्विवेदी, रंभा चौधरी, गोविंदा गुप्ता, प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button