Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

श्री शिवम शोरूम में लाखों की चोरी का हुआ पर्दाफाश,दुकान का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड



रायपुर । पीड़ित संजय राठी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पंडरी में श्री शिवम के नाम से कपडे शो रूम का संचालन करता है। 31 मार्च और 01 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर दुकान के काउंटर में रखें लाखों रूपये नगदी रकम को चोरी कर ले गए ।

पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 141/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक रोहित मालेकर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें  अंधेर नगरी: कोर्ट का कोई स्टे नहीं, फिर भी 5000 वर्गफुट के अवैध साम्राज्य पर मेहरबान रायपुर नगर निगम,क्या 'कम्पाउंडिंग' के महाखेल के लिए दिया जा रहा है समय?

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करने के उपरांत पीड़ित एवं उसके दुकान में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों से घटना के संबंध में तकनीकी रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल सहित आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान एनालिसिस व पूछताछ के बाद टीम के सदस्यों को दुकान में काम करने वाले राजेश टण्डन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर राजेश टण्डन के ठिकाने में रेड कर राजेश टण्डन को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेश टण्डन द्वारा अपने मामा परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम एवं सुरेश कुमार दीवान के साथ मिलकर योजना बनाकर । उक्त घटना को अंजाम देना तथा परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम द्वारा मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ को भी अपने साथ शामिल करना बताया गया। दिनांक घटना को राजेश टण्डन दुकान में प्रवेश कर नगदी रकम चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा ऊपर से रस्सी के माध्यम से नीचे उतर रहा था, इसी दौरान एकाएक नीचे गिरने से उसके पैर में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें  रायपुर में 'ड्रंक एंड ड्राइव' पर बड़ी कार्रवाई: अब तक 2978 नशेड़ी चालकों पर कसा शिकंजा, एक ही रात में धरे गए 63

टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 16,89,970/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग कार, 01 नग एक्टिवा, 01 नग पल्सर मोटर सायकल एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 23 लाख रूपये जप्त किया गया है।

चोरी की शेष रकम को जप्त करने हेतु आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाएगा एवं पूछताछ के आधार पर शेष रकम की जप्ति की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

  • 01.राजेश टण्डन पिता राम बिलास टण्डन उम्र 26 साल निवासी ग्राम धोधा हथबंद थाना हथबंद जिला बलौदा बाजार। हाल पता – किराये का मकान आदर्श नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर।
  • 02. परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम बघेल पिता चिंताराम बघेल उम्र 32 साल निवासी भीलोनी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर। हाल पता – मंदिर हसौद थाना के पीछे नाना सेलहन सिंह का मकान मंदिर हसौद जिला रायपुर।
  • 03. मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ पिता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव उम्र 33 साल निवासी चिखली प्यारे लाल चौक राजनांदगांव चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव। हाल पता फ्लैट नंबर डी 609 अविनाश आशियाना कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।
  • 04. सुरेश कुमार दीवान पिता मोहन लाल दीवान उम्र 31 साल निवासी ग्र्राम जामली पोस्ट पाठसिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद। हाल पता – किराये का मकान दुर्गा चौक संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
यह भी पढ़ें  दिल में धँसी गोली निकालने का असंभव मिशन पूरा, अम्बेडकर अस्पताल की हार्ट सर्जरी टीम ने बचाई 40 वर्षीय मरीज की जान

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button