6 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?पढें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 6 जनवरी के दिन सोमवार है। सोमवार के दिन महादेव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ की पूजा करने से प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 जनवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 6 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

मेष राशि

आज सेहत आपको कोई परेशानी नहीं देगी। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में चीजें आपके अनुकूल रहें, तो अपने आस-पास क्या हो रहा है, उस पर नजर रखें। पैसों के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि

आज फिजूल खर्चों में कटौती करें। किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कुछ जातक किसी दार्शनिक जगह की यात्रा करने के लिए छोटा ब्रेक ले सकते हैं।

मिथुन राशि

आज के दिन करियर के मामले में कुछ जातकों को कई मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छा ब्रेक मिलने की संभावना है। नई जगहों की यात्रा का योग बन रहा है। खर्च को कंट्रोल में रखें।

कर्क राशि

आज कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति खरीदने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल मच सकती है। समझदारी भरा निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है।

सिंह राशि

आज यात्रा का योग बन रहा है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक तौर पर अपनी सिचूऐशन पर नजर रखें। किसी बच्चे या परिवार के सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि

आज फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं। आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है। कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं।

तुला राशि

आज हरी सब्जियों का सेवन करें। आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार हो जाइए। आपको कोई जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है। धन-लाभ का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

आज व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित हो सकता है। करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है। कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है।

धनु राशि

आज स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। जो जातक बीमार हैं, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी।

मकर राशि

आज के दिन आपको धन की कमी नहीं रहेगी। रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे। इसलिए दिन का पूरा लाभ उठाएं। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि

आज अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मीन राशि

आज समय पर काम खत्म करने के लिए आपको काम की स्पीड बढ़ानी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदने से पहले सभी नियमों और शर्तों को जानना जरूरी है। करियर में कुछ अच्छे अवसर जल्द ही मिल सकते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button