Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भूपेश की छवि खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है छापेमारी : टीएस सिंहदेव



रायपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास में सीबीआई की छापेमारी की निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को एजेंसियों द्वारा बार-बार परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है।”

यह भी पढ़ें  रायपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण : परेड, पुलिस दरबार और कड़े दिशा निर्देश

उन्होंने आगे कहा, “पहले ईडी फिर सीबीआई – जांच एजेंसियों को भाजपा की बी टीम बनकर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ईडी द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी, तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है।”

उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में कहा, “भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है।”

सचिन पायलट ने भी इस संबंध में अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट किया है। CBI की टीम पहुंच गई है यह कोई संयोग नहीं है।इससे पहले भी ED ने कार्यवाही की थी ।यह स्पष्ट हो गया कि राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर ये सब करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  जिपं सदस्य अन्नू तारक ने भी थामा भाजपा का दामन,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में प्रदान की सदस्यता

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है।

सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके अलावा, सीबीआई ने पूर्व सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर भी रेड की है।

साथ ही, आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के घर भी रेड की खबर है।

यह भी पढ़ें  सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में भाजपा की आगामी योजनाओं पर चर्चा, डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-सेवा ही संगठन की आत्मा है

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button