Featured

PWD ने किया चौंकाने वाला दावा, चूहे खा गए 30 साल पुराना ओवर ब्रिज





अभी तक आपने चूहों को घरों में घरेलू सामग्री और खेतों में खड़ी फ़सलों को नुकसान करने के बारे में सुना होगा, लेकिन यह पहली बार है जब चूहों पर, मध्यप्रदेश के PWD डिपार्टमेंट ने आरोप लगा है कि उन्होंने अशोक नगर जिले में निर्मित करीब 30 साल पुराना ओवर ब्रिज गटक लिया है. दावा है कि चूहों के कुतरने से ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते ब्रिज का सीसी स्लैब धंस गया. यह अजीबोगरीब दावा लोक निर्माण विभाग ने किया है. विभाग के मुताबिक अशोक नगर में 30 साल पूर्व निर्मित ओवर ब्रिज को कुतर-कतर कर ओवर ब्रिज को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे ओवर ब्रिज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और जगह-जगह पर गड्ढे निर्मित हो गए.

ये भी पढ़ें  Top 50 MP/CG: 4 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 50 सबसे बड़ी और ट्रेंडिंग खबरें फटाफट

रिपोर्ट के मुताबिक शहर में निर्मित करीब 30 वर्ष पुराने ओवर ब्रिज में दो दिन पहले बड़ा गड्ढा देखा गया और देखते ही देखते ओवर ब्रिज की सीसी पूरी तरह टूट गई और पूरा ब्रिज एक बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया. मौके पर पहुंची प्रशासन को यातायात शुरू करने के लिए बैरिकेटिंग करना पड़ा और ट्रैफिक पुलिस को तैनात करना पड़ा.

गौरतलब है 30 वर्ष पुराने ओवर ब्रिज पर गड्ढे होने से लगातार ट्रैफिक जाम हो रहा है. पूरे मामले में जब ब्रिज कॉरपोरेशन के कार्यपालन यंत्री रवि शर्मा ने बताया कि वर्षो से लगातार चूहे इसके अंदर से मिट्टी बाहर निकालते रहे और अंदर ही अंदर खोखला करते रहे, जिसके चलते ओवर ब्रिज सीसी का स्लैब अचानक टूट गया.

ये भी पढ़ें  Top 50 CG/MP : 31अगस्त 2025, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की 50 सबसे बड़ी खबरें फटाफट

PWD विभाग के एक कर्मचारी रवि शर्मा का कहना है कि ओवर ब्रिज के स्लैब में मिट्टी भरकर पानी से इसको अंदर तक भरा जा रहा है और जब यह मिट्टी अच्छी तरह धंस जाएगी तो दोबारा से सीसी का स्लैब डाला जाएगा, लेकिन चूहे फिर से इसके अंदर अपना डेरा न बना पाए, इसके लिए पानी निकासी की जगह कांच के टुकड़ों को भरा जाएगा.

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button