Big BreakingChhattisgarhFeatured
CRPF कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में लटका मिला शव

बिलासपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक CRPF कांस्टेबल ने कैंप में ख़ुदकुशी कर ली। मृतक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान दी है। मामला भरनी CRPF कैंप से सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, जवान का शव बैरक में लटका मिला जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक असम का रहने वाला था। ख़ुदकुशी का खुलासा होने के बाद पुलिस को खबर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जवान की खुदकुशी का कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं।



