Big BreakingChhattisgarhCrime

नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट



बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली के दो व कामकानार गांव के एक युवक सहित तीन ग्रामीणों की नक्सलियों ने तीन दिन के भीतर हत्या कर दी है।

कोरचोली में दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर गांव के दो युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी।नक्सलियों के डर से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों युवकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

इधर नक्सलियों ने कामकानार के युवक मुकेश हेमला (24) का रविवार को रेड्डी गांव के गुन्नापारा साप्ताहिक बाजार से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था।

नक्सली जब अपहरण कर रहे थे साथियों ने युवक को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास भी किया, पर नक्सलियों ने बंदूक तान दी थी। अपहरण के बाद सोमवार की सुबह युवक का शव गुन्नापारा व कमकानार के बीच मिला है।

यह भी पढ़ें  धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि अपर्याप्त, छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय : सुशील आनंद शुक्ला

युवक के शव के पास मिला पर्चा

सोमवार की सुबह युवक का शव गुन्नापारा व कमकानार के बीच मिला है। घटनास्थल पर मिले पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। स्वजन ने गंगालूर थाना में इसकी सूचना दी है। गंगालूर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि कमकानार के युवक को कुछ अज्ञात लोग बंधक बनाकर ले गये और आधी रात में हत्या कर जंगल में शव फेंक दिया।जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे। सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

यह भी पढ़ें  सरकार की लापरवाही के चलते मंत्री भी हो रहे सड़क हादसे का शिकार,आम जनता कर रही भगवान भरोसे यात्रा

कोरचोली क्षेत्र में दो युवकों के हत्या की सूचना मिली है, पर घटना के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है।

इस वर्ष नक्सली 70 से अधिक आमजनों की कर चुके हत्या

सूचना के बाद पुलिस पार्टी को कोरचोली गांव भेजा है। यहां बता दें कि इस वर्ष सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान चलाकर 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सीधी लड़ाई में लगातार मात खा रहे नक्सली अब ग्रामीणों को निशाना बनाकर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाह रहे हैं। इस वर्ष नक्सली अब तक 70 से अधिक आमजनों की हत्या कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें  कारगिल के वीर नायक कौशल यादव को श्रद्धांजलि,कांग्रेसियों ने की स्मारक निर्माण की मांग

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button