मैं वो दरिया हूँ, हर बूंद भंवर है जिसकी, तुमने अच्छा ही किया, मुझसे किनारा करके..
शंकर पांडे (वरिष्ठ पत्रकार) ऍमए, बीएस. सी, एलएल.बी, बीजे(पत्रकारिता) हैं। पिछले 46 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैँ, छत्तीसगढ़ पर 6 पुस्तकेंभी लिख चुके हैं, प्रिंट मिडिया सहितइलेक्ट्रानिक मिडिया में भी कार्य किया है।

‘आइना-ए-छत्तीसगढ़ ‘
मैं वो दरिया हूँ, हर बूंद भंवर है जिसकी, तुमने अच्छा ही किया, मुझसे किनारा करके..

रायपुर, 26/09/2026, शंकर पांडे ।

पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी का 76 वां जन्म दिन दिन दिया जला कर मनाया गया, भाजपा शासित राज्यों में होड़ सी लग गई, 2-3 महीने पहले ही पीएम मोदी ने खाड़ी संकट के चलते 10% तेल का उपयोग कम करने आव्हान देश की जनता से किया था और इसे राष्ट्र सेवा से जोड़ा था, उसी देश में राज्य की भाजपा सर कारों ने दिया जलाकर लाखों लीटरतेल जला दिया, तर्क था खाड़ी मेंअब वैसा संकट नहीं रहा, यदि ऐसा है तो तेल की क़ीमत देश में कम क्यों नहीं हुई…..? अब मोदी को ख़ुश करनेदिया जलाने पर चर्चा हो जाए, देश की 140 करोड़ की आबादी में मान लो 80 करोड़ लोगों ने दिया जलाया,मान लो 15 मिली लीटर एकदिये में तेल जलाया गया तो कुल 1.2 करोड़ लीटर तेल जला, ₹150 प्रति लीटर के हिसाब से एक घंटे में ही ₹180 करोड़ का तेल जला दिया गया, गजब है भाई अंधभक्ति !
” अल्लाह तेरो नाम,
ईश्वर तेरो नाम “

कुछ सालों से लगातार हिन्दू-मुस्लिम को लेकर तरह-तरह बयानबाजी हो रही है, राममंदिर बनने के बाद अब कृष्णभूमि मुक्त कराने की चर्चा भी शुरू हो चुकी हैं,एक प्रदेश में तो मस्जिद के अवैध कब्जे हटानेजुलुस भी निकल चुका हैभारत में हो क्या रहा है ? एक साहिर लुधियानवी थे, उनका भजन तोरा मन दर्पण कह लाये, अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम, मन रे तू काहे ना धीर धरे,गंगा तेरा पानीअमृत, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, हे रोम रोम में बसने वाले राम, सूची लंबी है। सबके जिक्र पर पोस्ट लम्बी होगी। ये ऐसे नगमे हैं जो मंदिरों, घरों,यहां तक महाकुंभ में गूंजते हैं।सुने तो मन के आसमान में फूल बरसते हैं। मजे की बात ये साहिर, प्रगति शील नास्तिक थे। एक थे राहीमासूम रज़ा, भाषा की अदायगी विचारों, में जितनी गाजीपुर मिट्टी की गंध थी, उतनी गंगा-जमुना की पवित्रता मह सूस की जा सकती है। महाभारत सीरियललिख सिर्फअमर नहीं हो गये, बल्कि कलम के मजदूरों के लिए कीर्ति मान भी कायम किया। शकील बदायूंनी…उन्होंने लिखा मन तड़ पत हरिदर्शन कोआज,मधुबन में राधिका नाचे रे , मोहे पनघट पे नंद लाल छेड़ गये रे, इन्साफ का मंदिर है, ये भगवान का घर है, भजन संगीत के अन मोल रत्न हैंऔर ज्यादा तर भजनों के गायक हैं.. मोहम्मद रफी, संगीत कार नौशाद, एक जावेद अख्तर, ने लगान फ़िल्म में लिखा मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले, ओ पालन हारे, निर्गुण ओ न्यारे, स्वदेश फ़िल्म में लिखा था राम ही करुणा में हैं, शान्ति में राम हैं, राम ही हैं एकता में,प्रगति में राम हैं, संगी तकार ए आर रहमान हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत पर नजर डालें अमीर खुसरो से शुरूकर, बड़े गुलाम अली, अब्दुल वाहिद खान, अमीर खाँ, इनायत हुसैन खान, अक बरअली खान, फैयाज खान, अब्दुल करीम खाँ, अल्लारक्खा सुलतान खान,रशीद खान, लंबी सूची है। मुसलमान संगी तज्ञों को हटा दें, तो भार तीय शास्त्रीय संगीत में आधा से ज्यादा इतिहास बचेगा ही नहीं..! ये ही हमारी सांस्कृतिक विरा सत हैं। सबमें यह कॉमन है ये सब मानवतावादी, प्रगतिशील सोच के लोग हैं, कभी जहरीला भाषण नहीं दिया मानवता, शांति इज्जत,भाईचारे की ही वकालत ही की। हिंदु स्तान को हिंदुस्तान बनाया। एक हैँ मनोज मुंतशिर…! कुछ दिन पहले शुक्ला हो गये हैँ ! ट्विटर पर जहर उगलते हैँ,रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदि पुरुष’ लिखी है। लिखा क्या है वास्तव में कबाड़ा किया है…? फिल्म रिलीज होने के बाद से उसे लीप रहे हैँ। हनुमान और रावण से ऐसे डायलॉग बोलवाया है कि…..? नफरत की चाशनी में डूबा व्यक्ति, कला का सृजन नहीं कर सकता। सिर्फ समाज में जहर फैला सकता है ?
बीएसपी लोहा चोरी में,
2 बड़े लोग गिरफ्तार

दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल की सक्रियत, निर्देश के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी के मामले में कुछ बड़े लोग भी धरे गये हैं। संयंत्र से करीब 250 टन लौहस्क्रैप मामले में चोरी का स्क्रैप खरीद खपाने के आरोप में रायपुर पावर एंड स्टील लिमि टेड रसमड़ा के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद गर्ग, डायरेक्टर संदीप सिंह को गिरफ्तार कियागया, पहले संयंत्र के 2 अफ सर भी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना पुरानी भिलाई अंत र्गत 26 मई को अकलोर डीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स से भारी मात्रा में लौह स्क्रैप बरामद किया था। लौह स्क्रैप भिलाई इस्पात से चोरी किया गया। पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर आरोपित संजय सिंह, बीएसपी से चोरी किए गए लौह स्क्रैप को अक लोरडीह स्थित गोदाम में डंप करता था, बाद में स्क्रैप को रसमड़ा,रायपुर इस्पात कंपनी में खपाया जाता था। मामले की विवेचना में पुलिस ने 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। प्राप्त जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमि टेड,रसमडा औद्योगिक संस्थान में खपाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
और अब बस…
* भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को भाजपा छ्ग प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है सिद्धार्थ शंभु को राज्य सह प्रभारी बनाया गया है।
* लम्बे समय से छ्ग के संगठन सचिव रामप्रताप सिंह को भी हटाकर झारखण्ड का प्रभार दिया गया है।
* छग कांग्रेस के 20 बागी नेताओं का निष्का सन रद्द:कुकरेजा-डोंगरे समेत कई की वापसी का रास्ता साफ; अमित -रेणु जोगी पर अभी फैसला बाकी…..!
* 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में छ्ग में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए…!
‘आइना-ए-छत्तीसगढ़ ‘
{21 सालों से लगातार }



