Big BreakingChhattisgarhFeaturedHealthRailwayRaipurरायपुर
Trending

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहल: भिलाई के उप मंडलीय रेलवे अस्पताल में लगा विशेष आई कैंप, 63 की हुई जांच

​श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ आयोजन, जरूरतमंदों को बांटी गई आई ड्रॉप और चश्मे





रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। मंडल के उप मंडलीय रेलवे अस्पताल (बीएमवाय, भिलाई) में 08 अगस्त 2026 को ‘श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल’ के तकनीकी सहयोग से एक विशाल नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

​यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) रायपुर डॉ. के पी एस कासीपथी के कुशल मार्गदर्शन तथा बीएमवाय भिलाई के एडीएमओ डॉ. जेड येरिस्वामी नायक एवं एडीएमओ डॉ. ए तेजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

​शिविर के दौरान श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 63 रेलवे लाभार्थियों के आंखों की गहन एवं विस्तृत जांच की गई। परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को चश्मे वितरित किए गए तथा आंखों की सही देखभाल, एहतियाती उपायों एवं आगे के उपचार के लिए चिकित्सकीय सलाह दी गई। इस अवसर पर जरूरतमंदों को निःशुल्क सीएमसी आई ड्रॉप भी उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें  भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पॉश कॉलोनी के घर में चल रहा था देह व्यापार, महिला संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

​कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ पूनम तिर्की, मिथिलेश एवं राजकुमार का महत्वपूर्ण एवं सक्रिय योगदान रहा। शिविर में उपस्थित रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के उत्साहजनक सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

​उल्लेखनीय है कि रायपुर रेल मंडल द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के शारीरिक कल्याण एवं बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button