Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अडानी पावर प्लांट से लाखों के कॉपर केबल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाकर काटा था केबल, 105 किलोग्राम तांबा और औजार जब्त; सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर



रायपुर/खरोरा । रायपुर जिले की खरोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में हुई विद्युत केबल वायर (तांबा) चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए केबल वायर और घटना में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं।

​घटना का विवरण

​थाना खरोरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06/12/2025 को अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में स्टोर्स इंचार्ज के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 01/12/2025 को वार्ड 04 की चेकिंग के दौरान वहाँ रखे लगभग 5,800 मीटर विद्युत केबल (अनुमानित कीमत 3,45,000 रूपये) गायब मिले, जिसे किसी अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया था। तत्काल ही थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 836/25, धारा 305(क), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें  40 एकड़ में बनेगा देश का अत्याधुनिक फोरेंसिक केंद्र, शाह ने रखी आधारशिला

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

​विवेचना के दौरान, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों— संदीप सिंग, राहुल सिंग, दविन्दर सिंग, दलप्रीत सिंग, और बलविंदर सिंग— को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी मूलतः पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं और वर्तमान में ग्राम चिचोली, अडानी पावर प्लांट के सामने किराए के मकान में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें  राज्य सरकार ने IAS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

​आरोपियों ने कबूला जुर्म, तांबा जब्त

​आरोपीगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 30/11/2025 को सुबह लगभग 05:00 बजे वे सभी एक राय होकर यार्ड में आरी ब्लेड और वायर कटर लेकर घुसे और केबल वायर को टुकड़ों में काटकर ऊपरी कवर को निकाल दिया। चोरी किए गए वायर को उन्होंने लोगों की नजरों से बचाकर अपने किराए के मकान में छिपाकर रखा था।

​आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी किए गए जुमला 105 किलोग्राम तांबा (अनुमानित कीमत 2,10,000 रूपये), साथ ही घटना में प्रयुक्त दो आरी ब्लेड एवं एक वायर कटर को जब्त किया।

यह भी पढ़ें  व्यवसायिक मनमुटाव के कारण डकैती की घटना को दिया अंजाम, एक दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार

​आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) BNS भी जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी 5 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button