Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliceरायपुर
Trending

स्टेशन रोड से संजय गांधी चौक तक चला अतिक्रमण रोधी चाबुक:सड़कें हुईं चौड़ी, यातायात सुगम

फाफाडीह पुलिस व नगर निगम की टीम का एक्शन,फुटपाथ व सड़कों पर पसरे अवैध ठेलों और गुमटियों पर चला चाबुक।







रायपुर। राजधानी की सड़कों को जाम-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर सोमवार को थाना प्रभारी यातायात फाफाडीह के नेतृत्व में नगर निगम की जोन एवं सेंट्रल टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक व व्यस्ततम मार्ग पर बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, गुरुद्वारा चौक से लेकर संजय गांधी चौक तक सड़क के दोनों ओर फैला अतिक्रमण हटाया गया।

​संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक मार्गों, मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए हाथ ठेलों, गुमटियों तथा अन्य अस्थायी निर्माणों को समेट दिया। इसके अलावा उन रसूखदार दुकानदारों और व्यापारियों पर भी शिकंजा कसा गया, जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर आवागमन में बाधा पैदा कर रखी थी।

​कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकर्ताओं और दुकानदारों को कड़ी समझाइश दी। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथ आम जनता के बेरोक-टोक आवागमन के लिए हैं। सड़क पर कब्जों से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर वैधानिक कार्रवाई की सीधी चेतावनी दी है।

​कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन चौक से संजय गांधी चौक तक का पूरा इलाका साफ-सुथरा और चौड़ा नजर आने लगा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को जाम से बड़ी राहत मिली। स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और वाहन चालकों ने पुलिस व प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और मांग की है कि सड़कों को हमेशा सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने जनता को संदेश दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यापारी और नागरिक सड़क व फुटपाथ को कब्जा मुक्त रखकर प्रशासन का सहयोग करें। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की यह संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button