Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पान ठेले की आड़ में नशे का कारोबार, 02 किलो गांजा और हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार



रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। गंगानगर, खमतराई में स्थित एक पान ठेला संचालक को 02 किलो गांजा, 3 चाकू और 1 अस्तुरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पांडो साहू (37) पान ठेले की आड़ में गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बेच रहा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलने पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई और ठेले को सील कर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से अपराधियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज: नई कार्यकारिणी के विस्तार से व्यापार जगत को मिलेगा नया नेतृत्व

इसी क्रम में खमतराई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर गांजा, हथियार और अन्य अवैध सामग्रियों की जब्ती की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 646/25 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायपुर पुलिस ने पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर अवैध गांजा बिक्री और अड्डेबाजी पर रोक लगाने की सख्त चेतावनी दी थी। इस पहल के तहत 08 कुम्हारों ने 1700 चिलम नष्ट कर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें  विधायक डॉ संपत अग्रवाल समाधान शिविर में हुए शामिल,अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान करने दिए निर्देश

पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी अवैध गतिविधियों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रायपुर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। इस अभियान को जनता से भी सहयोग की उम्मीद है, ताकि अपराध पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button