AstrologyFeaturedRashifal

15 दिसंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल





वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 दिसंबर को रविवार है। सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इससे मान-सम्मान, उच्च पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, 15 दिसंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको कई सरप्राइज मिलेंगे।

कर्क राशि

आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी।

सिंह राशि

नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से बचना चाहिए। सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला राशि

जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।

वृश्चिक राशि

आर्थिक स्थिरता आएगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। योग व मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में देरी आएगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें।

मकर राशि

कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए थोड़ा टाइम लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

कुंभ राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। योग व मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। वह आपके प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button