Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

गुम मोबाइलों की वापसी में रायपुर पुलिस का कमाल, 2025 में अब तक1.30 करोड़ की रिकवरी

सायबर सेल की सतर्कता और राज्यों के समन्वय से मिली सफलता, जनता से सहयोग की अपील



रायपुर । रायपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल के तहत गुम हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की तकनीकी दक्षता और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से संभव हो सकी।

बरामदगी अभियान के तहत कुल 100 मोबाइल फोन देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 20 लाख आंकी गई। फोन की रिकवरी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से हुई । वर्ष 2025 में अब तक 1.30 करोड़ मूल्य के 650 गुम मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में दो दिनों तक बारिश आसार, कई इलाकों में बूंदाबांदी

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थानों की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। आवेदकों द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान उपयोगकर्ताओं की पहचान की गई। कई मामलों में मोबाइल धारकों को समझाने पर उन्होंने स्वयं ही फोन बंद कर साइबर सेल में जमा कर दिया।

कुछ मोबाइल अन्य राज्यों से कोरियर के माध्यम से मंगवाए गए, जबकि कुछ मामलों में धारकों ने स्वयं फोन भेजे। इस अभियान में अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तस्दीक की गई और फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें  धमतरी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: बिना रॉयल्टी रेत ले जाते 8 ट्रैक्टर रंगे हाथों धरे गए, वैधानिक कार्रवाई शुरू

रायपुर पुलिस की अपील करते हुए कहा कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तुरंत [www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in) पर रिपोर्ट करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। अपने मोबाइल को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके।

यदि किसी को लावारिस मोबाइल प्राप्त होता है, तो उसे साइबर सेल सिविल लाइन रायपुर में जमा करें। ऐसे नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह पहल रायपुर पुलिस की तकनीकी दक्षता, जनसहयोग और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ऐसे अभियानों से न केवल नागरिकों का विश्वास बढ़ता है, बल्कि साइबर अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होता है।

यह भी पढ़ें  पांचों मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों संग आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-जनता की सेवा और संगठन का विस्तार ही हमारा मुख्य ध्येय

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button