Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर

पांचों मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों संग आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-जनता की सेवा और संगठन का विस्तार ही हमारा मुख्य ध्येय

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली मंडलों की महाबैठक, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को धार देने का किया आह्वान







बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और जनहित के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बसना स्थित विश्रामगृह में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता, व्यापक जनसंपर्क अभियान और संगठन की जमीनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व गतिमान बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में उपस्थित पांचों मंडलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि संगठन की असली ताकत हमारे कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। आगामी समय में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को हमें एक उत्सव के रूप में लेना है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। संगठन की नीतियां और लोक-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए। इसके लिए हमें बूथ स्तर तक अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करना होगा।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और यहाँ की जनता की खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी मंडलों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता अनिवार्य है। हमें आगामी दिनों में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करनी है, जिसके तहत हर गांव और हर घर तक सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। जनसेवा के इस संकल्प में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। आप सभी पदाधिकारी पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरें, विधायक कार्यालय और मैं स्वयं हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ा हूँ।

विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक के दौरान पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना विधायक डॉ संपत अग्रवाल के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी रणनीतिक विषयों, पार्टी द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और स्थानीय स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्षगण नरेंद्र यादव बसना, आशीष शर्मा पिथौरा,नरहरी पोर्ते गढफुलझर, अभिमन्यु प्रधान पिरदा, हलधर साहू सांकरा, सहित मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button