Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव वैश्विक पटल पर, पीएम मोदी के विचारों से मिली देशहित में काम करने की नई ऊर्जा: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के कार्यक्रम का 134वां संस्करण,धावक अनिमेष कुजूर की सफलता और मल्हार के ऐतिहासिक ताम्रपत्रों के उल्लेख को बताया ऐतिहासिक क्षण







बसना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय और प्रेरणादायी राष्ट्र-संबोधन कार्यक्रम “मन की बात” का 134वां संस्करण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात लेकर आया। इस विशेष कली में प्रधानमंत्री ने देश के सामने छत्तीसगढ़ की दो बड़ी ऐतिहासिक और खेल जगत की उपलब्धियों की जमकर सराहना की। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनते हुए बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने विधायक कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, निष्ठावान कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रबुद्ध जनों के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। 31 मई 2026 को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम के दौरान समूचा परिसर देश भक्ति और क्षेत्रीय गौरव के भाव से सराबोर नजर आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरिमामयी संबोधन की समाप्ति के बाद अपनी खुशी और उत्साह जाहिर करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि देश के सर्वोच्च मंच से जब प्रधानमंत्री जी के मुख से छत्तीसगढ़ की तारीफ और यहाँ की प्रतिभाओं का जिक्र होता है, तो हर छत्तीसगढ़िया का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के खेल प्रतिभाओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण पर आधारित प्रेरक विचार हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय योगदान देने की एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गर्व के साथ बताया कि प्रधानमंत्री जी ने खेल जगत में देश का नाम रोशन कर रहे युवाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया है। हाल ही में पुरुषों की 100 मीटर रेस में देश के भीतर महज दो दिनों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) तीन बार टूटा है, जो अपने आप में एक अद्भुत और ऐतिहासिक कारनामा है। इस कीर्तिमान को स्थापित करने में देश के उभरते धावक गुरिंदरवीर सिंह और हमारे छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव, एथलीट अनिमेष कुजूर ने संयुक्त रूप से बड़ी भूमिका निभाई है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने भावुक होकर बताया कि छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने स्वयं पीएम मोदी के कार्यक्रम में अपना परिचय देते हुए कहा नमस्ते सर, मेरा नाम अनिमेष कुजूर है। मैं 200 मीटर और 400 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हूं और मैं छत्तीसगढ़ से आता हूं। अभी मैं ओडिशा से खेलता हूं। मैं पिछले साल एशियन मेडल और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मेडल लेकर आया। मैंने एथलेटिक्स साल 2021 से चालू किया जब मैं स्कूल से पास हुआ था। विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अनिमेष की यह अभूतपूर्व सफलता देश और प्रदेश के लाखों युवाओं को खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने और आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करेगी।

सांस्कृतिक धरोहरों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक व पुरातात्विक नगरी ‘मल्हार’ में हुई एक दुर्लभ खोज की देशव्यापी सराहना की है। यहाँ पुरातत्व अनुसंधान के दौरान तीन अत्यंत दुर्लभ ताम्र पट्टिकाएं (ताम्रपत्र) प्राप्त हुई हैं।

विशेषज्ञों और प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य का हवाला देते हुए विधायक ने बताया कि ये शिलालेख छठी-सातवीं सदी के हैं, जो लगभग 1,400 से 1,500 साल पुराने हैं। इन्हें पांडुवंशी राजवंश के प्रतापी राजा महर्षि बालार्जुन के शासनकाल से संबद्ध माना जा रहा है, जिन्हें प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में बड़ी खूबसूरती से उत्कीर्ण किया गया है। डॉ. अग्रवाल ने दृढ़तापूर्वक कहा कि राष्ट्रीय पटल पर इन प्राचीन ताम्रपत्रों का उल्लेख होना यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ का इतिहास कितना गौरवशाली और इसकी सांस्कृतिक विरासत कितनी समृद्ध रही है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने राज्य के होनहार धावक अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह को इस शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस दौरान विधायक कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल,जिला महामंत्री युवा मोर्चा महासमुंद कामेश बंजारा,पार्षद राधेश्याम नायक, पार्षद राकेश डड़सेना, पार्षद आशीष साहू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,ग्राम पंचायत रेमडा सरपंच सोहन पटेल,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा, निज सचिव नरेंद्र बोरे,महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट,विजय पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर प्रमीत साहू, कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना दुर्गेश नायक,भाजपा नेता राम नरेश बघेल,मनमोहन दास वैष्णव,BLA 2 कबीर नगर बसना सुनील दास,BLA 2 कुम्हार पारा बसना नीतीश राणा , स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेशों को बेहद गंभीरता और उत्साह के साथ आत्मसात किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button