Big BreakingCrimeFeatured

Breaking News: दरोगा का बेटा निकला हथियार तस्कर, 17 बंदूक 700 कारतूस के साथ STF ने किया गिरफ्तार









मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, एसटीएफ की स्कॉर्पियो सवार दारोगा के बेटे और अवैध हथियार तस्करों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया.इस मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं.

मेरठ में यूपी पुलिस के दरोगा का बेटा ही हथियार तस्कर निकला. जी हां एसटीएफ ने आरोपी रोहन को गिरफ्तार किया है. रोहन के कब्जे से 17 बंदूक के और 700 कारतूस भी बरामद हुए हैं. आरोपी रोहन हथियार सप्लाई का एक गैंग चल रहा था. फिलहाल अब एसटीएफ गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और रोहन से भी पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कहां-कहां हथियारों की सप्लाई की है.

ये भी पढ़ें  Breaking News: ननकाना साहिब जा रहे श्रद्धालु की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

यूपी एसटीएफ के अधिकारियों की माने तो यह गैंग पंजाब से हथियार लाते थे और उसके बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन्हें सप्लाई करते थे. एसटीएफ की मेरठ यूनिट के प्रमुख बृजेश सिंह की माने तो रोहन ने बताया है कि वह और उसके साथी बंदूक 40 हजार से लेकर 50000 तक में खरीदते थे. जो कारतूस थे उन्हें 100 में खरीदते थे, जिसे वह और उनके समूह के लोग बंदूकों को लाखों में बेचते थे. कारतूस को 200 से ढाई सौ रुपए में बेच देते थे.इस अंतर राज्य गैंग का मुख्य सरगना अनिल बालियान उर्फ़ अनिल बजीं बताया जा रहा है. यह गैंग पंजाब से तस्करी कर पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर समेत अन्य जिलों में सप्लाई करते थे.

ये भी पढ़ें  Breaking News: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में नया खुलासा,आरोपी आकाशदीप ने खोले नए राज़

मुठभेड़ के दौरान रोहन की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की तीन ने जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो कुछ डिब्बे मिले और उन्हें खोला गया था. उसमें कारतूसों का जखीरा था. कारतूस भी एक दो नहीं बल्कि 700 कारतूस मौजूद थे. ये सभी कारतूस 315 और 12 बोर के थे. उसके बाद एक कपड़ा हटाया गया तो उसके नीचे हथियारों का जखीरा था. ये देखकर एसटीएफ की टीम दंग रह गई. स्कॉर्पियो से फैक्ट्री मेड पांच सिंगल और 12 डबल बैरल बंदूक बरामद किए गई.

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button