Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

नशे के सौदागरों पर एंटी क्राइम टीम का शिकंजा,उरला के पारधी पारा से गांजा बेचते महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे आरोपी, नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज ।







रायपुर । रायपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। डीसीपी (क्राइम/नॉर्थ जोन) के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गांजे की तस्करी कर रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से व्यावसायिक रूप से प्रतिबंधित गांजा जप्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 5 जून को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत पारधी पारा में कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर घूम रहे हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
​सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में फौरन एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल पारधी पारा में दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम मीना बघेल और राम खिलावन उर्फ राकेश चौधरी (दोनों निवासी रायपुर) बताया। जब पुलिस टीम द्वारा उनकी विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13,000 रुपये आंकी गई है।

उरला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 246/26, धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहाँ से लाए थे और किसे बेचने वाले थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. मीना बघेल (उम्र 40 वर्ष), पति: शरद बघेल, निवासी: मटकनवा पारा, सरकारी स्कूल के पास, उरला, रायपुर।
  2. रामखीलावन उर्फ राकेश चौधरी (उम्र 30 वर्ष), पिता: श्री प्रसाद चौधरी, निवासी: बिरगांव, थाना उरला, रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button