ChhattisgarhFeaturedरायपुर

सुशासन का एक साल:जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जेल परिसर में किया श्रमदान



रायपुर। केन्द्रीय जेल रायपुर में राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा जनसामान्य को लाभान्वित करने के उददेश्य से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया है। इसके अन्तर्गत जेल विभाग को जेल साफ-सफाई हेतु संगोष्ठी तथा जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु श्रमदान का आयोजन किया जाने का लक्ष्य दिया गया।

साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर को राज्य की “क्लीन जेल- रायपुर जेल” बनाये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत् जेल में स्वच्छता हेतु जेल, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें  तूने मुझे नौकरी से निकाला ! गुस्से में आया कर्मचारी, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्तर्गत बंदियों के मध्य संगोष्ठी का आयोजन जेल सभा भवन में किया गया। संगोष्ठी में लगभग 30 बंदियों ने भाग लिया तथा स्वच्छता के संबंध में अपने विचार रखें।

बंदियों के मध्य शौच के बाद हाथों की सफाई तथा बिस्तर, कपड़ों, शरीर के अंगो की साफ-सफाई कर किस प्रकार से बीमारियों से बचा जा सकता है। इस पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में किये गये चर्चा के परिणामस्वरूप बंदियों द्वारा साफ-सफाई करने तथा अन्य बंदियो को भी जागरूक करने का प्रण लिया गया।

इसी प्रकार जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु जेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया तथा जेल परिसर की नियमित साफ-सफाई का प्रण लिया गया। कार्यक्रम का उददेश्य “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश देना व बंदियों को स्वच्छता के लिये प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें  अबूझमाड़ में अब विकास की नई भोर,चमचमाती सड़कें, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की हो रही बेहतर व्यवस्था: सोनमणि बोरा

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button