Big BreakingChhattisgarhFeaturedLifestyleरायपुर

सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में जनता को करेंगे जागरूक









रायपुर । भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 दिसंबर से देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), के महाप्रबंधक राम कुमार तिवारी ने देश में निरंतर बढ़ रहे सायबर अपराध की घटनाओं और छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राहकों और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए बैरन बाजार स्थित प्रशासनिक कार्यालय के परिसर में सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का 2 दिसंबर को शुभारंभ किया।

आईपीएस एवं एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह रायपुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक तिवारी ने दैनिक बैंकिंग लेन-देन में निरंतर बढ़ते सायबर अपराध से ग्राहकों और उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए पूरी सावधानी बरतने का आह्वान किया। समस्त ग्राहकों को बढ़ते सायबर अपराध से सावधानी बरतने के उपाय बताए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सायबर क्राईम से संबंधित विभिन्न तरीकों और अपराधों के संबंध में पुलिस की कार्यवाही को विस्तार से समझाते हुए ग्राहकों को जागरुक करने के साथ ही उनके धन की सुरक्षा के प्रति देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक होने के नाते एसबीआई की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए एसबीआई के इस प्रयास को समय की मांग बताया और बैंक के इस प्रयास की सराहना की।

ये भी पढ़ें  बसना में शिक्षक सम्मान समारोह,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गुरुओं को किया नमन

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने ट्राई फोन धोखाधड़ी, सीमा शुल्क पर पार्सल पकड़ना, डिजीटल अरेस्ट, परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी, ट्रेडिंग से तुरंत अमीर बनाने का लालच देने आसान काम/ऑनलाईन जॉब का बड़ा मेहनताना देने का लालच देने, लॉटरी लगने, गलती से पैसा चले जाना, केवाईसी की अविधि समाप्त होना, उदारता से करों की वापसी आदि प्रलोभनों का विस्तार से चर्चा करते हुए इनसे बचने और इनसे प्राप्त कॉल और लिंक को अटेंड न करने का आह्वान किया। उन्होंने धमकियों से न डरने, और संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट चक्षु पोर्टल पर करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें  महिला बाल विकास विभाग का विवाद गहराया,आरोप-'बलि का बकरा' बने OSD, निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने ग्राहकों और स्टॉफ सदस्यों को आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और बैंक प्रशासन ग्राहकों के हित में लगातार काम कर रहा है और सायबर अपराध की रिपोर्ट राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाईन –1930, सायबर अपराध की रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in अथवा report.fishing@sbi.co.in पर अवश्य करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राहकों, स्टाफ सदस्यों और पुलिस के जवानों में सायबर अपराध के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। अतिथियों सहित उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा और क्षेत्रीय प्रबंधक विभाष कुमार ने सायबर अपराध से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के गांवो, कस्बों और शहरों में ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करने के लिए सायबर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें  रेल मदद: भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण सेवा,चलती ट्रेन में यात्री को लौटाए रुपए

सायबर जागरूकता वैन का शुभारंभ 

यह सायबर जागरूकता वैन दिनांक 02 दिसंबर से 31 जनवरी तक सभी जिलों में वीडियो एवं ऑडियो माध्यम के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में सायबर अपराध के प्रति ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करेंगी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सिविल लाईन रोहित मालेकर, बड़ी संख्या में ग्राहक, बैंक के स्टाफ सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे। बैंक के ग्राहकों ने भी इस कार्यक्रम की प्रसंशा की और इसे आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button