Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
Trending

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में आस्था और सेवा का अनूठा महाकुंभ: संकटमोचन धाम में 17 वर्षों से अनवरत प्रज्ज्वलित है महाभंडारे की ज्योति, यूपी की पूर्व चेयरमैन शारदा त्यागी सपरिवार हुईं शामिल

2009 से प्रति शनिवार बिना रुके चल रहा सेवा अनुष्ठान; पूर्व विधायक शारदा त्यागी ने की पूजा-अर्चना और सपरिवार वितरित किया महाप्रसाद।



रायपुर। “तुलसी पंछी के पिए, बरु घटै न नीर। धर्म करे धन ना घटै, सहाय करें रघुबीर।।”

सनातन संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं में ‘अन्नदान’ को महादान की संज्ञा दी गई है। माना जाता है कि कलयुग के जाग्रत देवता पवनपुत्र श्री हनुमान की कृपा जिस पर हो जाए, उसके जीवन में सेवा और परोपकार का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता है। इसी आध्यात्मिक भाव और अटूट निष्ठा का जीवंत रूप राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में पिछले 17 वर्षों से देखने को मिल रहा है। मंदिर सेवा समिति के संस्थापक व समाजसेवी कुबेर राठी के संकल्प से वर्ष 2009 से शुरू हुआ यह महाभंडारा बिना किसी विघ्न-बाधा के प्रति शनिवार अविरल आयोजित हो रहा है।

इसी पावन परंपरा की कड़ी में शनिवार को आयोजित महाभंडारे में उत्तर प्रदेश से पधारीं पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन शारदा त्यागी सपरिवार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

यह भी पढ़ें  स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का दर्द: 9 साल से मूर्ति लगवाने भटक रहा परिवार, किसी को नौकरी में आरक्षण का इंतजार, सरकारी दावों पर उठे सवाल

मंदिर प्रांगण पहुंचते ही पूर्व चेयरमैन शारदा त्यागी ने सपरिवार संकटमोचन मारुति नंदन के विग्रह के समक्ष शीश नवाया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच उन्होंने विधि-विधान से पवनसुत हनुमान जी की पूजा-अर्चना और महाआरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश व देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सर्वकल्याण की मंगल कामना की।

पूजन-अर्चन के उपरांत शारदा त्यागी ने परिवार सहित सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वयं अपने करकमलों से पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों को महाभंडारे का प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

पूर्व विधायक शारदा त्यागी ने कहा कि पौराणिक काल से ही मान्यता रही है कि नर सेवा ही वास्तव में नारायण सेवा है। भगवान बजरंगबली जी की कृपा और आशीर्वाद के बिना इतना बड़ा सेवा अनुष्ठान इतने लंबे समय तक अनवरत चलना असंभव है। समाजसेवी कुबेर राठी की यह पहल केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि सनातन धर्म के ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के संदेश को धरातल पर उतारने का एक पवित्र माध्यम है। किसी भूखे को प्रेमपूर्वक अन्न देना साक्षात ईश्वर को भोग लगाने के समान है।

यह भी पढ़ें  ट्रैफिक के नए नियम लागू: छोटी गलतियों पर अब सिर्फ चेतावनी, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाई तो लगेगा 10 हजार तक का तगड़ा जुर्माना

इस अवसर पर सेवा समिति के संस्थापक व समाजसेवी कुबेर राठी ने अत्यंत विनम्रता के साथ कहा कि यह सब केवल और केवल प्रभु संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा और प्रेरणा का प्रतिफल है। वर्ष 2009 से आज तक एक भी शनिवार ऐसा नहीं बीता जब यह भंडारा रुका हो। प्रभु ने मुझे इस पावन कार्य के लिए माध्यम चुना, यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। जब तक शरीर में श्वास और रघुवीर की आज्ञा है, यह सेवा रूपी यज्ञ यूं ही निरंतर चलता रहेगा ।

इसके पश्चात पूर्व चेयरमैन शारदा त्यागी ने सपरिवार गौ सेवा की। उन्होंने गौ माता को श्रद्धापूर्वक ग्रास (भोजन) कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शारदा त्यागी ने कहा कि गौ सेवा सनातन संस्कृति की आत्मा है। शास्त्रों में गौ माता को समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौ माता की सेवा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें  रायपुर से अमृतसर स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना हुआ तेलगु वेलफेयर सोसाइटी का 200 सदस्यीय जत्था,समाजसेवी कुबेर राठी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button