ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

भूपेश संघ कई बड़े नेता पहुंचे धान खरीदी केंद्र,सीएम साय ने कहा-केंद्र जाएंगे तभी पता चलेगी वास्तविकता



रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत की है। जिसको लेकर मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल तिल्दा के माठ सोसाइटी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की। कांग्रेस के धान खरीदी केंद्र चलो अभियान पर सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि, अच्छा है जाएं, ब्लेम लगाने की बजाय धान खरीदी में जाएंगे तो वास्तविकता का पता चलेगा।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पिथौरा और राजाडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे। पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा राजधानी रायपुर के धरसीवां खरीदी केंद्र पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा धरसींवा, सांकरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें  कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रभक्ति की गूंज, डॉ. वर्णिका शर्मा ने सुनाई वीरता की अमर गाथा

धरसीवां धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि, धान खरीदी केंद्रों में टोकन नहीं कट रहा है। किसानों से सूखत के नाम पर अधिक धान लिया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों से एक बार भी उठाव नहीं किया गया है। राज्य सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है। धान बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

बेमेतरा में पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कार्यकर्ताओ के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों धान खरीदी में हो रही परेशानी को लेकर किसानों से चर्चा की। इसके अलावा नांदघाट, बदनारा सहित आधा दर्जन खरीदी केंद्र का दौरा भी किया। सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि, वर्तमान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बारदाना नहीं मिल पा रहा है और 3100 की जगह सिर्फ 2300 रुपये ही धान का भुगतान मिल रहा है।

यह भी पढ़ें  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को दिलाई शपथ, सीएम साय ने दी सोनी को नई जिम्मेदारी की बधाई

मनेन्द्रगढ़ में पूर्व विधायक गुलाब कमरो केल्हारी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से मिलकर धान खरीदी में हो रही परेशानियों को पूछा और भाजपा पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप। उन्होंने कहा कि, 21 क्विंटल धान की जगह 15 क्विंटल खरीदी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि, धान खरीदी करने में सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों से 31 सौ में धान खरीदी का वादा कर BJP सत्ता में आई है। लेकिन 21 क्विंटल धान की खरीदी कहीं नहीं हो रही है। आगे बैज ने कहा कि, किसानों को 23 सौ रुपए के मान से राशि दी जा रही है। कांग्रेस धान खरीदी पर बड़ा आंदोलन करेगी। धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार होने की संभावना है। कांग्रेस धान खरीदी पर जिला स्तर पर निगरानी समिति बनाएगी। समिति खरीदी केंद्रों में जांच करने जाएगी।

यह भी पढ़ें  मल्टीपरपस गेम जोन में पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार,युवाओं के साथ खेला क्रिकेट

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button