ChhattisgarhEducationFeatured

निजात अभियान:माता सुंदरी पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति नुक्कड नाटक,20स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल







रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार 21 नवंबर को माता सुंदरी पब्लिक स्कूल (खालसा स्कुल) में निजात अभियान के तहत् नशा मुक्ति के संबंध में नुक्कड नाटक एवं गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक रोहित मालेकर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ को निजात अभियान के उद्देश्य को बताते हुए सभी प्रकार के नशा व अपराध से दूर रह कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसके साथ ही नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताएं गये।

ये भी पढ़ें  राजधानी की सड़कों पर पैदल निकले कलेक्टर-एसपी, ट्रैफिक बाधित करने पर की कार्रवाई दिए निर्देश

कार्यक्रम में अलग-अलग 20 स्कूलों से आए विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति पर मनमोहक नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाले स्कूल

नुक्कड़ नाटक

प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये कॉन्वेंट स्कुल गुढ़ियारी प्रथम, प्रांजल जीनियस स्कुल द्वितीय, बी पी पुजारी आत्मानंद स्कूल एवं शा.उ. मा. विद्यालय कचना तृतीय स्थान

गीत प्रतियोगिता

गीत प्रतियोगिता में सेजस लालपुर प्रथम, सेजस मोहवा बजार द्वितीय, शा.हा.से. स्कुल सेजबहार एवं रायपुर कॉन्वेंट स्कुल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया

जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा मेडल पहनाते हुये ट्रॉफी एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा बच्चों को प्रोजेक्ट में नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान निजात के संबंध में वीडियो दिखाने के साथ ही नशा एवं उससे होने वाले अपराधों से बचने के संबंध में बताते हुये प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें  प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामला: प्रेम प्रसंग के चलते क्लर्क ने किया था सुसाइड

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ने कहा कि वर्तमान में हमें बेटियों के साथ बेटों को भी सुरक्षित करने की जरूरत है। जिसमें उन्होंने स्वयं को सुरक्षित रखने के महत्पूर्ण बिंदुओं को ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया। समाजसेवी बी शैलजा एवं वी बी एस राजकुमार साया फाउंडेशन द्वारा किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर इसकी सूचना पुलिस को तत्काल देने के साथ ही अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दिया गया।

माता सुंदरी पब्लिक स्कुल के चेयरमैन राजवन्ट सिंह गरेवाल एवं प्राचार्य दिलीप कुमार दत्ता द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया गया।

ये भी पढ़ें  "Sunday On Cycle" अभियान: ‘‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज‘‘के लगाए नारे,आमजन को किया जागरूक

प्रतियोगिता के जज शिक्षिका लक्ष्मी राव, शिक्षक देवेन्द्र मानिकपुरी, समाजसेवी बी शैलजा, श्वेता वी हर्ड फ़ाउंडेशन, नेहा परवीन, डॉ. श्वेता वासनिक, समाजसेवी साहू नया सबेरा फाउंडेशन, समाजसेवी ’संदीप’ यादव लक्ष्य फाउंडेशन एवं समस्त विद्यालयों से शामिल हुये। प्राचार्याे एवं शिक्षकगण को योगदान देने हेतु निजात सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button