Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

रायपुर पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकालीं लापता दो सहेलियां, महाराष्ट्र के भुसावल में मिलीं

घूमने की चाह में बिना बताए निकली थीं युवतियां, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब।



रायपुर । राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर से लापता हुई दो सहेलियों को रायपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। रायपुर कमिश्नरेट की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को दो बालिकाओं (एक नाबालिग और एक बालिग) के परिजनों ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी (नॉर्थ ज़ोन) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित की। रायपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों बालिकाएं पुरी जाने वाली ट्रेन में सवार होती दिखीं।

यह भी पढ़ें  अमित शाह बार-बार बस्तर क्यों आते है,कांग्रेस ने बस्तर की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछे 8 सवाल

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि युवतियां पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थीं। पुरी जाने वाली ट्रेन से उतरकर वे अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में सवार हो गईं। गुढ़ियारी पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जीआरपी (GRP) से संपर्क साधा और निरंतर ट्रैकिंग के जरिए महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन पर उन्हें रोक लिया गया।

पूछताछ में लड़कियों ने स्वीकार किया कि वे केवल घूमने के इरादे से बिना बताए घर से निकली थीं। बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से सीडब्ल्यूसी (CWC) में रखा गया और परिजनों के पहुंचने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल ऑपरेशन के लिए क्षेत्रीय पार्षद भोलाराम साहू और परिजनों ने गुढ़ियारी पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें  विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया GST 2.0 'बचत उत्सव' का आह्वान,पिरदा में स्वदेशी और जनहितकारी GST पर कार्यशाला

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button