Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
राज्य निर्वाचन आयोग की 17 जनवरी को होगी बैठक,तैयारियों की होगी समीक्षा

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की 17 जनवरी बड़ी बैठक को होगी। इस दौरान नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन चुनाव के संबंध में चर्चा होगी। साथ ही चुनावी तैयारी को लेकर समीक्षा होगी।
निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 जनवरी को अंतिम बैठक बुलाई है। इस बैठक में एसीएस गृह, सचिव, जीएडी, परिवहन सचिव, प्रमुख सचिव पंचायत, सचिव आबकारी, नगरीय प्रशासन को बुलाया है। इसके दिन बाद 18 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। माना जा रहा है कि आचार संहिता और चुनाव कार्यक्रम 18-19 को लागू हो सकता है।




