Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

अपराध मुक्त रायपुर की मांग,कांग्रेस की जंग जारी





रायपुर । राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार और अपराधियों की बढ़ती संख्या को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर को अपराध और अपराधियों से मुक्त करने की मांग की गई।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे शहर में सट्टा, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अवैध धंधों में नाबालिग बच्चों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की सख्ती,चार गांवों से 25,000 घन मीटर रेत जब्त

अग्रवाल ने बताया कि शहर के कई इलाकों कालीबाड़ी, नेहरू नगर, संतोषी नगर, टिकरापारा, आमापारा, ईदगाह भाटा, ब्रह्मपुरी, चंगोराभाठा, तेलीबांधा आदि में अवैध नशे और सट्टे का कारोबार फलफूल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गोल बाजार में प्रतिबंधित मुनक्का गोलियों की बिक्री जारी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई न होने की स्थिति में कांग्रेस जन आंदोलन का विस्तार करेंगे। कांग्रेसजनों ने कहा कि सरकार और प्रशासन को गांजा, शराब, अफीम, चरस, सिरप, नशे की गोलियों और अन्य अवैध कारोबारों पर कठोर अभियान चलाना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि शहर की बड़ी होटलों और क्लबों में रातभर नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऑनलाइन और स्थानीय सट्टा बाजार पर भी शिकंजा कसने की अपील की।

ये भी पढ़ें  रायपुर रेंज आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: 1237 पदों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन, 378 महिलाओं ने लहराया परचम

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, मनोज सोनकर, मोहम्मद सिद्दीक, सुरेश बाफना, राजेश केडिया, रवि शर्मा, देवेंद्र पवार, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, नितिन ठाकुर समेत कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button