ChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर में गांजा बेचते 3 गिरफ्तार,मोबाइल समेत 7 लाख का माल जब्त



रायपुर । रायपुर में तीन युवक गांजा बेचते गिरफ्तार हुए है। आरोपी गांजे को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भनक लग गई। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला तेलीबांधा थाने का है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि फूंडहर स्थित शिव मंदिर में पास एक कार में तीन युवक बैठे हुए हैं। जिन्होंने अवैध गांजा रखा है। वह गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपी प्रदीप चौहान, ओंकार सेन, साकीर उस्मानी को पकड़ लिया। सभी आरोपी रायपुर के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें  प्रदेश की जनता बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए तरस रही, अपराध बेलगाम, अराजकता चरम पर है, आत्ममुग्ध सरकार सुशासन तिहार मना रही: सुरेंद्र वर्मा

7 लाख का माल जब्त

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार, आईफोन, 5 हजार नगद और 4 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त माल की कीमत 7 लाख रुपए है। आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • 01. प्रदीप चौहान पिता गजानंद चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी कालीबाड़ी चौक सांई भोजनालय के पीछे थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।
  • 02. ओमकार सेन पिता राजकुमार सेन उम्र 40 वर्ष निवासी भीम नगर छोटू सब्जी दुकान के पास अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
  • 03. साकीर उसमानी पिता यूसुफ उसमानी उम्र 34 वर्ष निवासी छोटा पारा गर्ल्स स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।
यह भी पढ़ें  Gajanand app एवं Rudra app से ऑन लाईन सट्टा का संचालन,सटोरिया दीपेश भंसाली गिरफ्तार

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button