14 दिसंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

14 दिसंबर को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा-आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा समेत सभी अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं, 14 दिसंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

मेष राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि । किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय से भी परेशान हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के साधन बन सकते हैं।

तुला राशि

आज तुला राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि 

धनु राशि वालों का मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। किसी मित्र से भेंट हो सकती है। मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में लाभ के भी अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button