Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तेलीबांधा का शातिर हिस्ट्रीशीटर ‘अज्जू’ गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

श्मशान घाट के पास दे रहा था वारदात को अंजाम; NSA और जिला बदर की मार झेल चुका आरोपी फिर सलाखों के पीछे।



रायपुर । राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक सटीक और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय मोटवानी उर्फ अज्जू को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना तेलीबांधा और एसीसीयू (ACCU) रायपुर की संयुक्त टीम को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलीबांधा का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर अजय मोटवानी उर्फ अज्जू, शताब्दी नगर श्मशान घाट के पास किसी बड़ी खेप को खपाने और अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है।

यह भी पढ़ें  विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस की लचर व्यवस्था पर उठाया सवाल,कहा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा शेड

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की इस संयुक्त टीम ने बिना वक्त गंवाए मुखबिर के बताए स्थान (शताब्दी नगर श्मशान घाट) पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस की अचानक हुई इस दबिश से आरोपी को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके से आरोपी अजय मोटवानी उर्फ अज्जू (उम्र 36 वर्ष), पिता स्वर्गीय किशन चंद मोटवानी, निवासी- गली नंबर 02, पूनम किराना स्टोर्स के पास, तेलीबांधा को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें  तेलीबांधा मोबाइल लूट कांड: काम की तलाश में आए मजदूर को धमकाकर की लूट, शातिर आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ गिरफ्तार

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 2 किलोग्राम और 186 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 20,000 आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए पूरे माल को सील कर दिया।

इस बड़ी कामयाबी के बाद थाना तेलीबांधा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अजय मोटवानी एक आदतन और शातिर अपराधी है। वह वर्तमान में तेलीबांधा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले भी वह कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए पूर्व में उस पर ‘जिला बदर’ और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसी कड़क निवारक कार्रवाइयां भी की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें  घर से चाबी चुराई, कार लेकर भागे: सिविल लाईन पुलिस ने 7 लाख की चोरी की स्कोडा कुशाक के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा

रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में अमन-चैन बिगाड़ने वाले और नशे का अवैध कारोबार करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजे की यह खेप कहाँ से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button