Big BreakingChhattisgarhCrimeरायपुर

घर से चाबी चुराई, कार लेकर भागे: सिविल लाईन पुलिस ने 7 लाख की चोरी की स्कोडा कुशाक के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा

चोरी की कार महासमुंद के तुमगांव में हुई दुर्घटनाग्रस्त, क्षतिग्रस्त स्कोडा कुशाक कार जप्त, IPC की जगह BNS की धाराओं में कार्रवाई





रायपुर । रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिविल लाईन थाना क्षेत्र से चारपहिया वाहन चोरी करने के मामले में विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शंकर नगर स्थित एक घर के अंदर प्रवेश कर कार की चाबी चोरी की और फिर स्कोडा कुशाक (CG 04 P K 9472) कार लेकर फरार हो गए थे। चोरी की गई कार की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।

सिविल लाईन थाना में प्रार्थी दीप कुमार गाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04-05 अक्टूबर की दरमियानी रात उनकी स्कोडा कुशाक कार घर के सामने से चोरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट तथा सिविल लाईन पुलिस की एक संयुक्त टीम ने जाँच शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज की।

ये भी पढ़ें  महापौर की नाराजगी के बावजूद नहीं रुका काम,31 मार्च को देंगे धरना: कन्हैया अग्रवाल

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई कार महासमुंद जिले के तुमगांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस टीम जब तुमगांव पहुँची, तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पता चला कि एक्सीडेंट में घायल दोनों लड़के उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजे गए थे, जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया।

पुलिस ने दोनों बालकों को ट्रेस कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि घटना की रात वे प्रार्थी के घर में घुसे, चाबी चोरी की और कार लेकर भागे, जिसका तुमगांव के पास एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की स्कोडा कुशाक कार जप्त कर ली है।

ये भी पढ़ें  विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जारी की नियुक्त, खोलबाहरा निराला को बनाया अपना विधायक प्रतिनिधि

पुलिस के अनुसार, दोनों विधि संघर्षरत बालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में पहले अपराध क्रमांक 481/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। गिरफ्तारी के बाद प्रकरण में धारा 331(4), 305(।), और 3(5) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) की धाराएं जोड़ी गई हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button