अवैध शराब की तस्करी पर तेलीबांधा पुलिस का एक्शन,45 पाव देसी मसाला शराब के साथ 28 वर्षीय युवक दबोचा गया
तेलीबांधा में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा


रायपुर । रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाभांडी के सूरज नगर इलाके में छापेमारी कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 02 जून को तेलीबांधा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरज नगर (लाभांडी) के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और उसे तस्दीक व रेड कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर सूरज नगर जैतखाम के पास घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से पुलिस ने आरोपी सुरेश बघेल (पिता: खुमान बघेल, उम्र: 28 वर्ष) को हिरासत में लिया।
आरोपी के कब्जे से 45 पाव देसी शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 ML) बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 8.100 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3,500 रुपये बताई जा रही है।
तेलीबांधा पुलिस ने अवैध शराब को मौके पर ही जब्त कर आरोपी सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 245/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेजा जा रहा है।



