Big BreakingChhattisgarhReligionरायपुर
Trending

भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, 17 सालों से जारी ‘महाभंडारे’ में हज़ारों ने ग्रहण किया प्रसाद

2009 से जारी सेवा यात्रा, प्रतिकूल मौसम में भी दोपहर से देर रात तक श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे सेवक





रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में आस्था, सेवा और समर्पण का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। वर्ष 2009 से प्रारंभ हुआ शनिवार भी महाभंडारा अपनी 17 वर्षों की अनवरत यात्रा को पूरा करते हुए आज भी उसी अपार श्रद्धा के साथ जारी है। इस शनिवार भी राजधानी में लगातार तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश श्रद्धालुओं के उत्साह और आयोजकों के अटूट संकल्प को डिगा नहीं सकी।

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के संस्थापक कुबेर राठी द्वारा आयोजित इस महाभंडारे में हर शनिवार दोपहर से लेकर देर रात तक लगभग 5,000 से 6,000 श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

ये भी पढ़ें  Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त को बारिश का व्यापक असर, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, किसानों को राहत लेकिन सब्जी बाजार में उथल-पुथल

शनिवार को बारिश के मौसम के बावजूद आयोजन समिति ने दोपहर 12 बजे श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के कार्यालय से महाभंडारे का शुभारंभ किया। इसके बाद शाम ढलते ही भंडारा मुख्य मंदिर परिसर में शुरू हुआ जो देर रात तक निर्बाध रूप से चलता रहा। मूसलाधार बारिश के बावजूद स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थापक कुबेर राठी ने सर्व प्रथम भगवान बजरंगबली जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह 17 सालों का अखंड संकल्प हमारी किसी क्षमता का परिणाम नहीं, बल्कि स्वयं भगवान बजरंगबली जी की असीम कृपा का असर है। शास्त्रों में भी अन्न दान को महादान माना गया है। भूख मिटाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और जब तक प्रभु की कृपा रहेगी, यह सेवा कार्य इसी तरह अनवरत चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें  भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी पर भाजपा प्रवक्ता का प्रहार, कांग्रेस से पूछा शराब घोटाले का जवाब

इस अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए संस्थापक कुबेर राठी ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यह दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर एक अत्यंत सिद्ध और चमत्कारिक पीठ है। यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और माँगी गई हर दुआ कबूल होती है। प्रतिकूल मौसम में भी हजारों लोगों का यहाँ जुटना और प्रसाद ग्रहण करना स्वयं भगवान बजरंगबली जी की असीम कृपा और महिमा का ही प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस महाभंडारे में रेलवे यात्रियों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो सर्व धर्म समभाव और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक बना।

ये भी पढ़ें  राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल: 19 अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर, नगर निगमों से लेकर प्रमुख विभागों तक नई जिम्मेदारियां

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button