Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुआ भव्य महाभंडारा,15 अगस्त पर कुबेर राठी के मार्गदर्शन में हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

2009 से अनवरत जारी है सेवा यात्रा: धर्म और वर्ग से परे होकर हजारों भक्तों ने एक साथ ग्रहण किया प्रभु हनुमान का महाप्रसाद।









रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रसिद्ध श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धा, देशभक्ति और सेवा भावना का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर सेवा समिति के संस्थापक कुबेर राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महाभंडारे में हजारों भक्तों ने प्रभु श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिनारायण अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। शामिल होकर सर्वप्रथम भगवान बजरंगबली जी को नमन किया । वहीं सावन के महीने में भगवान शिव को जल अर्पित किया।

पूजा अर्चना कर मीडिया से चर्चा करते प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवक हनुमान भक्त हरिनारायण अग्रवाल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म और समाज सेवा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, और जब भक्ति के साथ जनसेवा जुड़ जाती है तो वह ईश्वर की सच्ची आराधना बन जाती है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित महाभंडारे में शामिल होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। विगत 17 वर्षों से समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोकर अनवरत महाप्रसाद वितरित करना संस्थापक कुबेर राठी और उनकी पूरी समिति की अद्वितीय निष्ठा तथा प्रभु हनुमान जी की असीम कृपा को दर्शाता है। नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति की भूख मिटाने और जनकल्याण का यह संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी है, जिससे जुड़कर मुझे अपार मानसिक शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई है।

ये भी पढ़ें  बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का रायपुर में भव्य स्वागत,पुष्पवर्षा और श्रद्धा से गूंजा शहर

वर्ष 2009 से आरंभ हुई यह सेवा-साधना आज एक विशाल बरगद का रूप ले चुकी है। संस्थापक एवं समाजसेवी कुबेर राठी के नेतृत्व में बिना किसी विघ्न के पिछले 17 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को महाभंडारे का यह दिव्य अनुष्ठान अनवरत जारी है। जहाँ एक ओर संपूर्ण राष्ट्र 15 अगस्त को स्वाधीनता के महापर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ ईश-भक्ति की अविरल गंगा प्रवाहित हुई।

हर शनिवार की भांति इस विशेष शनिवार को भी दोपहर से लेकर देर रात तक लगभग 5,000 से 6,000 श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से महाप्रसाद ग्रहण किया। वही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन हुआ। सर्व धर्म संकट मोचन मंदिर का यह आयोजन समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का अनुपम उदाहरण बना, जहाँ धर्म, जाति और वर्ग के बंधनों से परे सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद पाया।

ये भी पढ़ें  भक्ति, गऊ सेवा और महाभंडारा:समाजसेवी कुबेर राठी के नेतृत्व में प्रति शनिवार सजता है महाप्रसाद का दिव्य दरबार

 

इस अवसर पर समिति के संस्थापक कुबेर राठी ने सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” स्वतंत्रता दिवस केवल एक राजनीतिक या राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को सेवा और समर्पण के पथ पर अग्रसर करने का अवसर भी है। प्रभु हनुमान जी की कृपा से यह महाभंडारा भविष्य में भी इसी प्रकार जन-सामान्य के कल्याण और सेवा हेतु निरंतर चलता रहेगा।

समाजसेवी कुबेर राठी ने आगे कहा कि प्रभु श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज की असीम कृपा और आप सभी श्रद्धालुओं के अटूट स्नेह का ही परिणाम है कि यह सेवा-प्रकल्प बिना किसी बाधा के विगत 17 वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा है। अन्नदान महादान है, और जब यह सेवा राष्ट्रभक्ति के पावन पर्व के साथ जुड़ जाती है, तो इसका आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व और भी बढ़ जाता है। हमारा सदैव यही प्रयास रहेगा कि मंदिर प्रांगण में आने वाला कोई भी भक्त या जरूरतमंद कभी भूखा न लौटे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस महाप्रसाद और प्रभु के आशीर्वाद को पहुँचाना ही हमारी समिति का परम ध्येय है, जिसे हम अंतिम सांस तक निभाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें  हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल

 

इस अवसर पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्यगण सहित भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button